BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानते है अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की प्रेम कहानी

by bnnbharat.com
October 13, 2020
in समाचार
जानते है अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की प्रेम कहानी
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: अभिनेता और निर्देशक परमीत सेठी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से की थी. फिल्मों के अलावा परमीत टेलीविजन पर भी नजर आए. उन्होंने फिल्म बदमाश कंपनी का भी निर्देशन किया. परमीत ने अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के शादी रचाई. दोनों की शादी का किस्सा बहुत मशहूर है.

अर्चना पूरन सिंह की पहली शादी टूटने के बाद उनका प्यार से भरोसा उठ गया था. लेकिन परमीत ने उनके दिल में ऐसी दस्तक दी कि अर्चना का दिल पिघल गया. दोनों की लव स्टोरी एक इवेंट के दौरान शुरू हुई थी. अर्चना, परमीत के गुड लुक्स पर दिल हार बैठीं तो वहीं परमीत उनकी सुंदरता और विचारों की स्पष्टता पर दिल दे बैठे. एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद परमीत और अर्चना ने लिव-इन रिलेशनशिप रहने का फैसला लिया.

अपनी शादी का किस्सा साझा करते हुए परमीत ने द कपिल शर्मा शो में बताया था, ‘हमने रात को 11 बजे एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया और हम सीधे पंडित जी को खोजने निकल पड़े. करीब 12 बजे हमें पंडित जी मिले जिन्होंने हमसे पूछा कि क्या हम भाग कर शादी कर रहे हैं और लड़की बालिग तो है ना? इस पर मैंने जवाब दिया कि मेरे से ज्यादा बालिग है लड़की! तब पंडित जी ने कहा कि ऐसे नहीं होती शादी. मुहूर्त निकलेगा फिर होगी. हमने उसी रात उन्हें पैसे दिए और अगली सुबह 11 बजे हमारी शादी हो गई.’

अर्चना और परमीत की जोड़ी ऑनस्क्रीन भी कुछ फिल्मों और टीवी शोज में नजर आई. दर्शकों ने भी इनकी जोड़ी को पसंद किया. वहीं शादी के एक लंबे अर्से बाद भी दोनों के बीच का प्यार और तकरार जारी है. दोनों जितना एक दूसरे से प्यार करते हैं, उतनी ही नोंकझोंक भी दोनों के बीच देखने को मिलती है. अपने शुरुआती वक्त को याद करते हुए एक इंटरव्यू में अर्चना ने कहा था कि परमीत ने उन्हें प्रपोज किया था और उन्होंने (अर्चना) ने हां कह दिया. इसके बाद से आज तक दोनों साथ हैं. 

अर्चना पूरन सिंह का नाम उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है, जिन्होंने कई फिल्मों में छोटे छोटे किरदारों से ही अपने लिए एक बड़ा मुकाम बनाया. जान की कसम, आग का गोला, लड़ाई, आशिक आवारा, राजा हिन्दुस्तानी, कुछ कुछ होता है, मेला, मोहब्बतें और किक सहित कई फिल्मों में अर्चना ने अपने अभिनय का हुनर दिखाया और दर्शकों का दिल जीता. वहीं दूसरी ओर परमीत सेठी ने भी अपने अभिनय के दम पर ही छोटे छोटे किरदारों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी और आज भी अपना हुनर दिखा रहे हैं. बता दें कि परमीत और अर्चना अब भी मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं और अपने काम से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वैक्सीन का परीक्षण जॉन्सन एंड जॉन्सन ने रोका

Next Post

कोरोना से लड़ाई में मिल रही बड़ी मदद: WHO

Next Post
चीन जैसे हालात का सामना सभी देशों को करना पड़ेगा: WHO

कोरोना से लड़ाई में मिल रही बड़ी मदद: WHO

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d