BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानिए साइबर अपराधियों के ठगी का नया तरीका, सेविंग अकाउंट को एफडी बनाकर खाते में लगा रहे सेंध

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
जानिए साइबर अपराधियों के ठगी का नया तरीका, सेविंग अकाउंट को एफडी बनाकर खाते में लगा रहे सेंध
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः साइबर अपराधियों में इन दिनों ठगी का नया तरीका अपनाया है. साइबर अपराधी लोगों के खाते में सेंध लगाने के लिए सेविंग खाता को हैक कर उसे एफडी में कन्वर्ट कर रहे हैं. एफडी में बदलने के बाद खाताधारक से ओटीपी मांग कर खाते से रुपये उड़ा लिए जा रहे हैं. इसे लेकर रांची पुलिस ने अलर्ट करते हुए पोस्ट र जारी किया है. इसमें ठगी के तरीके और बचाव के उपाय बताए गए हैं. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर सिटी एसपी ने पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर को सभी थानों को प्रचारित करने का भी निर्देश दिया है.

ऐसे की जा रही ठगी

हाल के दिनों में साइबर ठगों द्वारा खाता हैक कर उसमें मौजूद रकम की एफडी बनवा लिया जा रहा है.

-जब पीड़ित के मोबाइल पर शून्य बैलेंस हो जाने का मैसेज पहुंचता है तब लोगों को उनकी बात पर यकीन हो जाता है.

-ठग उनसे रकम वापस करने का झांसा देकर मोबाइल पर आने वाला ओटीपी बताने को कहते हैं.

-ओटीपी बताते ही ठगों का काम पूरा हो जाता है.

-खाते से निकाली गई रकम ठगों के खाते में ट्रांसफर हो जाती है.

ऐसे हो सकता है बचाव

-साइबर अपराधी लोगों का खाता हैक कर उसमें मौजूद रकम की एफडी बनवा लेते हैं. यह एफडी एक दिन के लिए बनती है. लिहाजा उसी दिन या कुछ घंटे बाद उसकी अवधि पूरी हो जाती है.

-ऐसे में ठग के पास अपना खेल पूरा करने के लिए अधिकतम 12 घंटे होते हैं. वे खाताधारक से ओटीपी पूछते हैं और ओटीपी मिलते ही एफडी से रकम सीधे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं.

-ओटीपी न बताने पर रकम ठग के खाते में नहीं जा सकती.

-समय रहते शिकायत की जाए तो इसे वापस खाते में लाया जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दक्षिण 24 परगना में मिले 41 क्रूड बम, मामला दर्ज

Next Post

कोरोना हुआ बेकाबू: सरकार एक सप्ताह में ले सकती है बड़ा फैसला, लॉकडाउन की ओर बढ़ा झारखंड…!

Next Post
ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिले कोरोना वायरस के नये लक्षण

कोरोना हुआ बेकाबू: सरकार एक सप्ताह में ले सकती है बड़ा फैसला, लॉकडाउन की ओर बढ़ा झारखंड...!

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d