BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानिए मोमेंटम झारखंड का सच, गुजर गए 1059 दिन, 210 एमओयू में सिर्फ 55 पर चल रहा काम

by bnnbharat.com
January 10, 2020
in Uncategorized
जानिए मोमेंटम झारखंड का सच, गुजर गए 1059 दिन, 210 एमओयू में सिर्फ 55 पर चल रहा काम

जानिए मोमेंटम झारखंड का सच, गुजर गए 1059 दिन, 210 एमओयू में सिर्फ 55 पर चल रहा काम

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः आज से 1059 दिन पहले झारखंड की तकदीर और तस्वीर बदलने की पटकथा लिखी गई थी. यह पटकथा 16 और 17 फरवरी 2017 को राजधानी रांची के खेल गांव में हुए मोमेंटम झारखंड में लिखी गई थी. इसके गवाह देश और विदेशों के नामी-गिरामी उद्योगपति बने. साथ ही टॉप लीडर और ब्यूरोक्रेट्स ने भी झारखंड को सही दिशा में ले जाने का संकल्प लिया. दो दिन तक चले इस मोमेंटम झारखंड एपिसोड में 3.10 लाख करोड़ के 210 एमओयू हुए. इसके भी गवाह देश विदेश के 11 हजार डेलीगेट्स बने.

जानिए क्या है मोमेंटम झारखंड का सच

मोमेंटम झारखंड एपिसोड के दौरान जिन 210 कंपनियों के साथ एमओयू हुआ. उनमें से अधिकांश कंपनियों को दो साल के अंदर प्रोजेक्ट जमीं पर उतारना था. बड़े प्रोजेक्ट के लिये तीन साल का समय दिया गया था. लेकिन मोमेंटम झारखंड के 1059 दिन गुजर जाने के बाद सिर्फ 55 एमओयू पर ही काम चल रहा है. इन एमओयू के जरीए झारखंड में 6 लाख 02 हजार 326 को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार देने का दावा किया गया था. इसमें 2,10,176 को प्रत्यक्ष और 3,92,150 को अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार देने की बात कही गई थी. लेकिन आंकड़ों के हिसाब से कुल 25 हजार लोगों को ही रोजगार मिल पाया है.

उद्योग व खान में 2,10,505 करोड़ का MOU

सबसे अधिक उद्योग व खान के क्षेत्र में 121 एमओयू हुए थे. इसमें 2,10,505 करोड़ रुपये का निवेश होना था. इसमें सिर्फ ओरियेंट क्राफ्ट और अडाणी के प्रोजेक्ट के साथ 55 एमओयू पर काम चल रहा है. बाकी एमओयू की स्थिति जस की तस है.

किस एमओयू के तहत कितने करोड़ का होना था निवेश

क्षेत्र एमओयू निवेश
कृषि 01 1900 करोड़
ऊर्जा 09 37150 करोड़
स्वास्थ्य 06 2060 करोड़
उच्च शिक्षा 16 3231 करोड़
उद्योग व खान 121 210505 करोड़
आइटी 30 8499 करोड़
पर्यटन 08 2273 करोड़
ट्रांसपोर्ट 01 50 करोड़
नगर विकास 18 44620 करोड़

कब कितने हुए एमओयू

  • मोमेंटम झारखंड से पहले हुए 13 एमओयू
  • मोमेंटम झारखंड के दौरान हुए 210 एमओयू
  • मोमेंटम झारखंड के बाद हुए 44 एमओयू
  • 55 एमओयू पर चल रहा है काम

कहां और किस मद में हुए खर्च

चार्टड फ्लाइट पर खर्च 1,40,67,063
एयरपोर्ट लाउंज 11,73,000
कंट्री फ्लैग्स 45,562
ट्रांसपोर्टेशन पर खर्च 10, 35,000
अन्य 35,459.20
सीआईआई का कमीशन 1,13,60,137.04
प्रिंट मीडिया पर खर्च 7.68 करोड़
टीवी, रेडियो और डिजिटल मीडिया 21.41 करोड़
होर्डिंग्स और बैनर पर खर्च 9.30 करोड़

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोमेंटम झारखंड पर पूर्व सीएम रघुवर दास बोले, सांच को आंच क्या

Next Post

जानें कौन से वो फूडस है जिनका सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए

Next Post
जानें कौन से वो फूडस है जिनका सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए

जानें कौन से वो फूडस है जिनका सेवन कभी भी खाली पेट नहीं करना चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d