BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार जो शादी के बाद विदेश में बस गए ?

by bnnbharat.com
July 17, 2020
in समाचार
जानें टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार जो शादी के बाद विदेश में बस गए ?
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: बॉलीवुड की तरह टीवी इंडस्ट्री में भी ऐसे कई सितारे हैं जो शादी के बाद अब विदेश में बस गए हैं. इन कलाकारों का ना तो अब देश लौटने का इरादा है और ना ही वो फिर से टीवी में काम करना चाहते हैं. कहते हैं प्यार में शर्तें नहीं होतीं. जब दो लोग एक दूसरे के प्यार में होते हैं तो कई बार वो अपने पार्टनर के लिए सब कुछ छोड़ देते हैं.  बॉलीवुड के कई नामों के बारे में तो आप जानते ही होंगे, जिनमें प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा, सेलिना जेटली हैं. आज हम आपको टीवी के ऐसे कलाकारों के बारे में बताते हैं जो शादी के बाद विदेश में सेटल हो गए हैं.

टीवी अभिनेत्री समीक्षा सिंह अपने ब्वॉयफ्रेंड शैल ओसवाल के साथ इसी साल तीन जुलाई को शादी के बंधन में बंध गईं. दोनों ने सिंगापुर में गुरुद्वारे में शादी की. शादी के बाद समीक्षा ने इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला किया है. उनका मुंबई लौटने का कोई प्लान नहीं है. अब समीक्षा स्क्रिप्टिंग, डायरेक्शन और प्रोडक्शन का काम संभालेंगी. साथ ही अपने प्रोडक्शन हाउस का काम देखेंगी.

अभिनेत्री मिहिका वर्मा ने ‘ये हैं मोहब्बतें’ में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बहन का रोल किया था. शादी के बाद मीहिका ने टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. वो पति आनंद कपाई के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं.

‘ये हैं मोहब्बतें’ में काम कर चुके अभिनेता संग्राम सिंह ने टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया है। मूल रूप से पंजाब के रहने वाले संग्राम अपने पार्टनर के साथ विदेश में बस गए हैं. उन्होंने नॉर्वे की रहने वालीं गुरकिरन कौर से अरेंज मैरिज की. गुरकिरन नॉर्वे में वैट कंसलटेंट हैं.

मॉडल और अभिनेत्री श्वेता केसवानी ने बहुत पहले ही अपना आशियाना विदेश में बसा लिया. श्वेता ने ‘कहानी घर घर की’, ‘देस में निकला होगा चांद’, ‘बा, बहू और बेबी’ जैसे कई शोज में काम किया है. उन्होंने 2008 में अमेरिकी अभिनेता एलेक्स ओ नेल से शादी की. 2011 में कपल का तलाक हो गया. अगले ही साल 2012 में श्वेता ने केन एंडीनो से शादी कर ली. दोनों की मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी.

श्वेता और केन की एक बेटी है.

सीरियल ‘नव्या’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री सौम्या अमेरिका में रहने वाले अरुण कपूर से शादी के बंधन में बंध गईं. सौम्या के मुख्य सीरियल ‘दिल की नजर से खूबसूरत’, ‘ये है आशिकी’ और ‘चक्रवर्ती अशोक सम्राट’ हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

थोक और खुदरा मुद्रास्फीति के बीच ज्यादा गैप नुकसानदेह: सूर्यकांत शुक्ला

Next Post

कम्पार्टमेंट परीक्षा रद्द करते हुए 10वीं व 12वीं के सभी परीक्षार्थियों को पास किया जाए: आलोक कुमार दूबे

Next Post
कम्पार्टमेंट परीक्षा रद्द करते हुए 10वीं व 12वीं के सभी परीक्षार्थियों को पास किया जाए: आलोक कुमार दूबे

कम्पार्टमेंट परीक्षा रद्द करते हुए 10वीं व 12वीं के सभी परीक्षार्थियों को पास किया जाए: आलोक कुमार दूबे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d