BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in समाचार
जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Share on FacebookShare on Twitter

मेष: आज आपका दिन शानदार रहेगा. आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगी. छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है. कोई मित्र आपसे घर पर मिलने अचानक आ सकता है. माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा. आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा. महिलाएं आज खरीदारी करने जा सकती है.

वृष: आज काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे. आपकी इनकम में वृद्धि होगी. प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है. आपको अपने धन पर ध्यान देना होगा. दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है. जीवनसाथी का व्यवहार आपको परेशान करेगा. परिवार में भी किसी बात को लेकर बहस बढ़ सकती है. परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है.

मिथुन: आज आपका दिन सामान्य रहेगा. कुछ चुनौतियां आपको लक्ष्य से भटका सकती हैं. अपना पूरा फोकस अपने टारगेट पर रखें. अचानक कुछ बदलाव आपको परेशान कर सकता है. करियर में यह समय उन्नति का भी है. आज कुछ नया अवश्य सीखेंगे. विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी. आपको अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए.

कर्क: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए. मेहनत के बल पर आप अपना काम पूरा करने में सफल होंगे. बिजनेस में पैसा लगाने से आपको फायदा हो सकता है. करियर में दिशा से आप भटक सकते हैं. आपका मन किसी सामाजिक कार्यों में लगेगा. लोगों के बीच आपकी तारीफ होगी. शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं.

सिंह: आज आपका दिन मजेदार रहेगा. आपका आर्थिक पक्ष सबल होगा. ऑफिस में आपके काम को लेकर आपकी तारीफ होगी. छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. परीक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है. संतान की तरफ से चिंतित रहेंगे. सेहत सामान्य बना रहेगा.

कन्या: आज आप कोई नया काम करने की सोचेंगे. कुछ कठिन फैसलों के बारे में विचार करने का दिन है. बिजनेस के क्षेत्र में जोखिम ले सकते हैं. आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा. अचानक से आपके घर पर कोई मित्र आ सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बन जायेगा. सेहत पर थोड़ा सा ध्यान दें.

तुला: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. कुछ चिंताएं आपको खासा परेशान कर सकती है. आपको अपनी कार्यशैली में थोड़ा सुधार करने की जरूरत होगी. लोगों के बीच सम्मान मिलेगा. पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. नए वस्त्र वगैरह की खरीदारी होगी.

वृश्चिक: आज आपका दिन शानदार रहेगा. व्यापार को लेकर आपके मन में नए विचार आ सकते हैं. मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है. परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है. किसी समस्या का समाधान हो सकता है. कुछ नया सीखने के लिए तत्पर रहें.

धनु: आज आपका दिन उत्तम रहेगा. करियर के लिहाज से आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा. किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी. हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी. आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा. सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे.

मकर: आज का दिन शुभ रहेगा. मन में नए विचार आएंगे. किसी काम के लिए नई योजना बना सकते हैं. इनकम के जरिए बढ़ेंगे. प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा. किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए.

कुंभ: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आज आप की मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है. व्यवसाय में निवेश के लिए कुछ और समय प्रतीक्षा करना बेहतर होगा. विवाहित जोड़े आज मनोहर दिन की अपेक्षा कर सकते हैं. आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी.

मीन: आज का दिन अच्छा रहेगा. किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है. परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है किन्तु लापरवाही करने से नुकसान भी हो सकता है. आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी. कार्यस्थल पर मुकाबले या टकराव से बचें. ड्राइविंग करते समय सावधान रहें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यदि बहुसंख्यक समुदाय सतर्क नहीं रहा तो मुगल राज दूर नहीं है: BJP सांसद

Next Post

प्रदीप यादव का पलटवार, कहा – पार्टी विरोधी काम तो बाबूलाल मरांडी ने किया

Next Post
प्रदीप यादव का पलटवार, कहा – पार्टी विरोधी काम तो बाबूलाल मरांडी ने किया

प्रदीप यादव का पलटवार, कहा - पार्टी विरोधी काम तो बाबूलाल मरांडी ने किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d