NewDelhi:- कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का मूल्य 142 रुपये की गिरावट के साथ 47,483 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया. इससे पिछले सत्र में सोने की कीमत 47,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी. सिक्योरिटीज के मताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत भी 701 रुपये की भाव कमी के साथ 57,808 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई. इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 58,509 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी.

