बेंगलुरु: आज से बेंगलुरु में एशिया (Asia) का सबसे बड़ा एयर शो (Air show) ‘एयरो इंडिया 2021’ (Aero India 2021) शुरू हो गया है. इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने हिस्सा लिया.
बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मेरा मानना है कि एयरो इंडिया 2021 निवेश को बढ़ावा देगा. विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का विस्तार करेगा, उद्यमों का समर्थन करेगा, प्रौद्योगिकी के स्तर की सराहना और वृद्धि करेगा और देश के लिए आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा.
एयरो इंडिया शो के शुरू होते ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा फ्लाईपास्ट को देखा. 3-5 फरवरी तक बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर एयरो इंडिया इंटरनेशनल एयर शो का 13वां संस्करण शुरू हो चुका है. ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को तटीय रक्षा भूमिका में बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो में प्रदर्शित किया गया. भारतीय नौसेना अगली पीढ़ी की समुद्री समुद्री तटीय रक्षा बैटरी भूमिका के तहत मिसाइल को शामिल करने जा रही है.
क्या है एयरो इंडिया शो
एयरो इंडिया शो एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के एयरक्राफ्ट इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेते हैं. ये एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी प्रदर्शनी कही जाती है. इस शो के दौरान एयरफोर्स के नए विमानों और हथियारों का प्रदर्शन होता है. जैसे ऑटो एक्सपो में नई कारों की प्रदर्शनी होती है. वैसे ही इसमें नए लड़ाकू विमानों की प्रदर्शनी होती है. बेंगलुरु के येलाहांका एयरफोर्स स्टेशन पर इसका आयोजन हो रहा है. कहते हैं कि साल 1996 में इस प्रदर्शनी का आयोजन शुरू हुआ था. एशिया के सबसे बड़े एयर शो एयरो इंडिया इवेंट्स में लंबे समय से विदेशी जेट निर्माताओं के लिए अपने नए क्राफ्ट या तकनीक को दिखाने का एक अच्छा स्पेस है.

