रांचीः पूर्व सीएम रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा है कि झारखंड में भी महाराष्ट्र की तरह ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चल रहा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि
झारखंड की तरह महाराष्ट्र में भी ट्रांसफर-पोस्टिंग मुख्य उद्योग बना हुआ है. वहां मुंबई कमीश्नर हटाये जाते हैं, यहां डीजीपी. क्या गैरकानूनी काम करने के लिए ही कांग्रेस व उसके सहयोगी दल सरकार बनाते हैं, विकास तो इनके बस की बात है नहीं.पिछले सवा साल से झारखंड भी इसे देख रहा है. झारखंड व महाराष्ट्र की यूपीए सरकार में एक बात कॉमन है. वहां भी हर माह वसूली की टारगेट दिया जा रहा है, झारखंड में भी. वहां यह आरोप निवर्तमान मुंबई कमीश्नर लगा रहे हैं, यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी ने वसूली की बात मानी है.

