BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए क्या खाएं ?

by bnnbharat.com
November 22, 2019
in समाचार
जानें सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए क्या खाएं ?
Share on FacebookShare on Twitter

सर्दीयां शुरू हो चुकी है और यह सुहाना मौसम किसे नहीं भाता. पर ठंड आपको बीमार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता लेकिन खानपान और तौर-तरीकों में कुछ चीजों का जोड़-घटाव आपको सर्दी की बीमारियों से बचाए रखता है. ठंड के दिनों की शुरुआत तापमान में परिवर्तन के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं   को भी साथ लाती है. इनसे बचने के लिए सही समय पर बचाव और इलाज तो जरूरी है ही, इससे भी ज्यादा जरूरी है इन बीमरियों की पहचान.

सर्दियों में बीमारियों से बचने के लिए क्या खाएं ?

बीमारियों के बारे में जानकारी होने पर हीं आप इनसे बच सकते हैं. सर्दियों का मौसम जितना खुशगवार होता है उतना ही अपने साथ बीमारियां और इंफेक्शन्स (Infections) भी अपने साथ लाता है. सर्दी-जुकाम (Cold And Cough) तो आम समस्या है लेकिन दमा के मरीजों को सर्दियों में खासतौर से कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
तो हमारे किचन में ऐसी कई सारी चीज़ें मौजूद है जिनका सेवन करके हम इन सारी बीमारियों से कोसों दूर रह सकते हैं.

यह 5 चीजें रखेंगी बीमारियों से कोसों दूर

1. नींबू 

सर्दी हो या गर्मी, नींबू का सेवन हर मौसम में फायदेमंद होता है. इसमें विटमिन सी व बी के अलावा प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और कॉपर भरपूर मात्रा में होता है. विटमिन सी से भरपूर नीबू रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढाता है, सर्दी में होने वाली कई समस्याओं को दूर भगाता है. एंटी-ऑक्सीडेंट है, कोलेस्ट्रॉल घटाता है. डायबिटीज में इसका नियमित सेवन करें.

2. गुड़

आयुर्वेद में गुड़ को गुणों की खान कहा गया है. इसमें आयरन, कैल्शियम, गंधक, पोटैशियम, मैग्नीज, मैग्नीशियम और विटमिंस से भरपूर हैं. सर्दी-जुकाम की आम समस्याओं के अलावा एनीमिया, गले या पेट संबंधी तकलीफों में गुड लाभदायक है. थकान मिटा कर तुरंत ऊर्जा देता है. नियमित गुड का सेवन फायदेमंद है. प्रेग्नेंसी के बाद स्त्रियों को आमतौर पर गुड और इससे बनी कई चीजें दी जाती हैं.

3. संतरा

सर्दियों में मिलने वाला संतरे में विटामिन सी के अलावा ग्लूकोज, विटमिन ए, बी1, पोटैशियम, फोलिक एसिड, कैल्शियम और फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है. संतरे में मौजूद ग्लूकोज बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी देता है. वहीं पोटैशियम मस्तिष्क में ऑक्सीजन सप्लाई करके स्ट्रेस और अवसाद से राहत दिलाता है. डायबिटीज के मरीजों के साथ ही कब्ज से हैं परेशान तो काले नमक के साथ इसे खाना फायदेमंद रहेगा.

4  काली मिर्च

छोटी सी नजर आने वाली काली मिर्च कई तरह के गुणों से भरपूर है. सर्दियों में इसका सेवन सर्दी-जुकाम और वायरल इन्फेक्शन्स से राहत दिलाता है. एंटी-बैक्टीरियल व एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर काली मिर्च में मैग्नीज, आयरन, कॉपर, फाइबर और विटमिंस भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है. जो पाचन के साथ फेफड़ों और श्वास नलिकाओं के इंफेक्शन को दूर करता है.

5. अंडा

अंडा विटमिन ए और बी, फोलिक एसिड, बायोटिन का भी अच्छा स्रोत है. सर्दियों का सुपर हेल्थ फूड है. प्रोटीन की वजह से ये हड्डियों और मांसपेशियों के ग्रोथ में सहायक है. जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें रोज ब्रेकफस्ट में उबला अंडा खाना चाहिए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोल्हान की सभी सीटों पर जनसमर्थन से परचम लहराएगी भाजपा : भाजपा

Next Post

रोलबॉल विश्वविजेता टीम के खिलाड़ी मोनू गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत, बेल्डीह कालीबाड़ी में सभी ने लिया आशीर्वाद

Next Post
रोलबॉल विश्वविजेता टीम के खिलाड़ी मोनू गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत, बेल्डीह कालीबाड़ी में सभी ने लिया आशीर्वाद

रोलबॉल विश्वविजेता टीम के खिलाड़ी मोनू गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत, बेल्डीह कालीबाड़ी में सभी ने लिया आशीर्वाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d