मेष :- व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. रुके कार्यों में गति आएगी. रोजगार में वृद्धि होगी. पारिवारिक समारोह में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. कर्ज समय पर चुका पाएंगे. परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी.
वृष :- नई योजना बनेगी. कार्यकुशलता का विकास होगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दूसरे के काम में दखल न दें. बाहर जाने का मन बनेगा. नए अनुबंध हो सकते हैं जिनका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा. विवाद से बचें.
मिथुन :- पूजा-पाठ में मन लगेगा. कोई धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे. किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी. कोई बड़ी समस्या का हल मिलेगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. व्यवसाय में आय बढ़ेगी. शुभ समय.
कर्क :- वाहन, मशीनरी तथा खेलकूद में लापरवाही न करें. चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. बनते काम बिगड़ सकते हैं. तनाव व चिंता रहेंगे. बड़ों की सलाह मानें. विवेक से कार्य करें. लाभ होगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. आलस्य हावी रहेगा.
सिंह :- पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे. रोजगार में वृद्धि होगी. झंझटों से दूर रहें. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी.
कन्या :- भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. कारोबारी जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त हो सकती है. आय में वृद्धि होगी. जरूरी कागजात ध्यान से पढ़कर फैसला लें. अपरिचित व्यक्तियों पर अधिक विश्वास न करें.
तुला :- परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. विद्यार्थीगण सफलता हासिल करेंगे. विरोधी सक्रिय रहेंगे. मातहतों का सहयोग मिलेगा. पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. जोखिम न लें.
वृश्चिक :- दु:खद समाचार मिल सकता है. किसी के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है. विवाद को बढ़ावा न दें. पुराना रोग उभर सकता है. बनते काम बिगड़ सकते हैं. जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें.
धनु :- थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी. कार्य की प्रशंसा होगी. सम्मान मिलेगा. घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. यात्रा लाभदायक रहेगी. रोजगार में वृद्धि होगी. किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में अनुकूल पद प्राप्ति के योग हैं. लाभ होगा.
मकर :- घर में अतिथियों का आगमन होगा. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. जोखिम न उठाएं. सुख के साधनों पर व्यय होगा. दिखावा करने से बचें. प्रसन्नता रहेगी. वृद्धजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
कुंभ :- घर-परिवार में किसी आनंदोत्सव का आयोजन हो सकता है. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. जुआ, सट्टा व लॉटरी से दूर रहें. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. निवेश शुभ रहेगा.
मीन :- स्वास्थ्य पर व्यय हो सकता है. कोई बड़ी समस्या आ सकती है. कर्ज लेना पड़ सकता है. अपेक्षित कार्यों में विघ्न हो सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. प्रयास करें, सफलता मिलेगी. आय बनी रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. विवाद न करें.

