BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें दिल्ली में क्या खुला रहेगा और क्या होगा बंद….

by bnnbharat.com
April 19, 2021
in समाचार
दिल्ली सरकार ने तैयार किए 10 हजार बेड, मिलेगी कोरोना मरीजों को सुविधा
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में सोमवार रात 10 बजे से लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी गई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन आज रात 10 बजे से अगले सोमवार (26 अप्रैल) को सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था पर काफी दबाव है और इसलिए अगले कुछ दिनों के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में एक बार फिर 23500 के करीब कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि रोज 25 हजार के आसपास मामले सामने आ रहे हैं. संक्रमण दर बढ़ गई है और ऐसे ही हालात रहे तो व्यवस्था चरमरा जाएगी. इसलिए लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है.

दिल्ली में लॉकडाउन में क्या खुला होगा

– दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं पर कोई रोक नहीं लगाई गई है.
– फूड सर्विस, मेडिकल सर्विस आदि पहले की तरह जारी रहेंगे.
– शादियां भी केवल 50 मेहमानों की मौजूदगी में कराई जा सकती है.
– शादियों के लिए अलग से पास जारी किए जाएंगे.
– इस बारे में विस्तृत जानकारी कुछ देर में जारी की जाएगी.

दिल्ली में लॉकडाउन में इन्हें मिलेगी छूट

– दिल्ली सरकार के अनुसार गर्भवती महिलाओं और उनके अटेंडेंट को मेडिकल चेक-अप आदि के लिए आने जाने की अनुमति होगी.
– इसके लिए इन्हें आईडीकार्ड और डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन दिखाना होगा.
– साथ ही वैक्सीन लेने के लिए जा रहे लोगों को भी आईडी कार्ड दिखाने पर छूट दी जएगी.
– डॉक्टरों और अन्य जरूरी सेवाओं में लगे लोग आईडी कार्ड पर आना-जाना कर सकते हैं.

दिल्ली में क्या रहेगा लॉकडाउन के दौरान बंद

– दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान तमाम दूसरी दुकाने, मॉल, सिनेमा हॉल आदि बंद रहेंगे.
– ऑडिटोरियम, तमाम सार्वजनिक आयोजन भी बंद रहेंगे.
– जिम, स्पा भी बंद रखे जाएंगे. बाजार नहीं लगेंगे.

अरविंद केजरीवाल की प्रवासी मजदूरों से अपील

अरविंद केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से भी अपील की कि वे दिल्ली छोड़कर न जाएं. उन्होंने कहा कि ये बस 6 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है. उन्होंने कहा, ‘आप दिल्ली छोड़कर नहीं जाएं. मैं हाथ जोड़कर आपसे अपील करता हूं. मुझे उम्मीद है कि हमे इस लॉकडाउन को और बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.’

अरविंद केजरीवाल ने साथ ही भरोसा दिलाया कि अगले 6 दिनों में अस्पताल में बेड्स की और व्यवस्था कर ली जाएगी. केजरीवाल ने मदद के लिए केंद्र सरकार को भी शुक्रिया कहा. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय का इस्तेमाल सरकार ऑक्सीजन, दवा आदि के इंतजाम में करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छह जिलों में सड़कों की मरम्मत की स्वीकृति , 24 माह में पूरा होगा काम – नितिन

Next Post

वीडियो कॉन्फ्रेंस से करें निचली अदालतें केवल महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई: HC

Next Post
बॉलीवुड निर्माता रिपब्लिक टीवी और टाइम्स नाउ के खिलाफ पहुंचे हाई कोर्ट

वीडियो कॉन्फ्रेंस से करें निचली अदालतें केवल महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई: HC

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d