मेष :- विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. घर-परिवार की चिंता रहेगी. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे. संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी.
वृष :- नए अनुबंध हो सकते हैं. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. यात्रा लाभदायक रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. मातहतों का सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. अपेक्षित कार्य समय पर पूर्ण होंगे. विवाद से बचें. दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं.
मिथुन :- कार्यस्थल पर सुधार होगा. योजना फलीभूत होगी. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. यात्रा की योजना बनेगी. रुके कार्यों में गति आएगी. किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. झंझटों में न पड़ें. जोखिम न लें.
कर्क :- व्यावसायिक स्थल पर कार्यभार रहेगा. परिवार के सदस्यों के व्यवहार से संतुष्टि नहीं होगी. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कार्य में विलंब हो सकता है. हाथ तंग रहेगा. वाद-विवाद में संयम रखें. मित्रों का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा.
सिंह :- लेनदारी वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. रोजगार में सफलता प्राप्त होगी. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. मन में नए विचार आएंगे. दूसरों के मामले में न पड़ें. आय में वृद्धि होगी. भाग्य का साथ मिलेगा. काम के प्रति निष्ठा बढ़ेगी.
कन्या :- नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. नए-नए विचार मन में आएंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सहकर्मियों का साथ मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. नए अनुबंध हो सकते हैं. उत्साह बना रहेगा. लेन-देन में सावधानी रखें. जोखिम न लें.
तुला :- कारोबार का विस्तार होगा. अध्यात्म में रुचि रहेगी. अपने दिल की बात किसी को न बताएं. कानूनी अड़चन दूर होगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. वाहन सुख मिलेगा. मित्रों की सहायता करने का अवसर मिलेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें.
वृश्चिक :- आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा. नई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें. परिश्रम अधिक तथा लाभ में कमी होगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. सेहत खराब रहेगी.
धनु :- अपने दिल की बात किसी को कहने का मन बनेगा. कानूनी अड़चन दूर होगी. परिश्रम करना पड़ेगा. भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा. कोई बड़ा काम करने की योजना बनेगी. आय में वृद्धि होगी. अज्ञात भय सताएगा. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. लाभ होगा.
मकर :- जमीन-जायदाद के काम लाभ देंगे. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आरोग्य रहेगा. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. सौभाग्य वृद्धि होगी. बिगड़े कार्य पूर्ण होंगे.
कुंभ :- किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. विद्यार्थी परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेंगे. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे. प्रसन्नता रहेगी. प्रमाद न करें.
मीन :- शोक संदेश मिल सकता है. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. किसी अपने के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है. लेन-देन में सावधानी रखें. अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा. चिंता तथा तनाव रहेंगे. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी.

