BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

by bnnbharat.com
January 12, 2020
in Uncategorized
जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Share on FacebookShare on Twitter

मेष राशि : प्रेम संबंध और मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन खूबसूरत हो जाएगा. आज आप को परिवार के सदस्यों से पूरा समर्थन प्राप्त होगा. मित्र भी आप के पक्ष में रहेंगें. आपके बच्चें से आप को ख़ुशी मिलेगी.

वृष राशि : आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है. प्रेमी युगलों को अपने परिवारों की सहमति मिल सकती है. सामान्य रूप से जीवन के प्रति आपकी भावनात्मक प्रतिक्रियाएं अधिक गहन और गंभीर होंगी.

मिथुन राशि : आज मित्रों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने या भ्रमण करने के लिए एक अच्छा दिन है. आप अच्छा भोजन खायेंगें और अच्छे कपडे पहनेंगे तथा अपने परिहास युक्त वार्तालाप से दूसरों को प्रभावित करेंगें. युवाओं को दोस्तों और रिश्तेदारों से उपहार और शुभकामनाएं प्राप्त होंगी. आप एक नए रिश्ते का आरम्भ कर सकते हैं.

कर्क राशि : आप आज खुशहाल और परिपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद ले पाएंगे. आप को किसी के साथ आध्यात्मिक संबंध का अनुभव हो सकता है. लोग आपके प्रति आकर्षित होंगें. आप अपने आसपास के लोगों पर एक प्रबल प्रभाव बनाने में सक्षम होंगें. आप समाज में अपनी विशेष प्रतिष्ठा और हैसियत हासिल करेंगें.

सिंह राशि : इस बात की प्रबल संभावना है की आप के आसपास के लोग आपके रिश्ते में मतभेद पैदा करने की कोशिश करेंगे. कदाचित आप अपने साथी में ही नुक्स निकालने लगेंगे. सावधान रहें इससे आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है.

कन्या राशि : अपनी वाणी को लेकर आज सावधान रहें. आपके शब्द परिवार के बड़े-बूढ़े सदस्यों को बहुत ज्यादा कष्ट पहुंचा सकते है. आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो जायेंगें जिसके शौक, इच्छाएं और अभिलाषाएं आपके अनुरूप हो.  छोटे मोटे उपहार के साथ प्यार के दो शब्द आपके वैवाहिक जीवन में रोमांस वापस ले आयेंगे.

तुला राशि : परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद होने की संभावना है. अहं का टकराव वैवाहिक संबंधों में तनाव का कारण बन सकता है. किसी बहुत पुरानी दोस्त के साथ रास्ते अलग हो सकते हैं. गंभीर बहसबाजी से बचें. आप अपनी करीबी लोगों के द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर बेहद संवेदनशील हो जायेंगे.

वृश्चिक राशि : आप अपने प्रियतम की संगत का आनंद उठा पाएंगे. आप परिवार के साथ अपना मूल्यवान समय बिताना चाहेंगें, लेकिन अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण यह संभव नहीं हो पायेगा. समस्याओं की उपेक्षा करने से वे गायब नहीं हो जाएंगी. दृढ़ विश्वास के साथ उनका सामना करना बेहतर होगा.

धनु राशि : आज सामाजिक मेल मिलाप के लिए अच्छा दिन है. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. अपने रिश्तों-सम्बन्धों से आप को खुशी का एहसास होगा. आप अपने छोटे भाई बहनों के प्रति अधिक जिम्मेदार महसूस करेंगे. आज आप नए लोगों से मिलेंगे. आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आ सकते है, जो भविष्य में आपके जीवन में प्रभावशाली भूमिका निभायेगा.

मकर राशि : आज आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं. तनाव में वृद्धि होगी. कलह और विवाद आपके निजी संबंधो को बिगाड़ देंगें. आप और आपके दोस्त के बीच तकरार हो सकती है.

कुंभ राशि : आज अपने साथी के साथ अपनी भावनाओं को बांटने के लिए उचित दिन है. चिंता और भय को एक तरफ रखकर अपने निजी जीवन पर ध्यान केन्द्रित करने का समय है. आपके अतीत का कोई परिचित आपके संपर्क में आयेगा और इस दिन को एक यादगार दिन बना देगा.

मीन राशि : आज आप के लिए एक अनुकूल दिन है. फ़िज़ा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है. आप में से कुछ लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और आप मिलकर कुछ प्रिय यादें पुनर्जीवित करेंगे.
 

वास्तु टिप्स : घर के मुख्य द्वार पर गणपति को चढ़ाए सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं दोनों तरफ.

पंडित सुनील तिवारी
फोन नंबर :8527311727

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का पंचांग

Next Post

नगर निगम बोर्ड बैठक में जमकर बवाल, पार्षद ने मेयर के विरोध में खोला मोर्चा

Next Post
नगर निगम बोर्ड बैठक में जमकर बवाल, पार्षद ने मेयर के विरोध में खोला मोर्चा

नगर निगम बोर्ड बैठक में जमकर बवाल, पार्षद ने मेयर के विरोध में खोला मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d