BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानिए किन 5 किरदारों ने बनाया रणबीर कपूर को सुपरस्टार ?

by bnnbharat.com
September 28, 2019
in समाचार
जानिए किन 5 किरदारों ने बनाया रणबीर कपूर को सुपरस्टार ?
Share on FacebookShare on Twitter

हिंदी फिल्म जगत में रॉकस्टार के रुप में पहचान बना चुके रणबीर कपूर आज अपने 37वें बर्थडे का जश्न मना रहे हैं. उन्होंने साल 2007 में फिल्म सांवरिया से डेब्यू किया था. हालांकि यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन रणबीर की किस्मत इस फिल्म के बाद से चमक गई. एक के बाद एक एक्टर को ऐसी फिल्में मिलीं जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे नहीं देखा. रणबीर ने अपने करियर में ऐसी फिल्मों को चुना जिनके किरदार काफी चुनौतीपूर्ण रहे. उनकी एक फिल्म दूसरी फिल्म से बेहद अलग रही. आज हम आपको रणबीर कपूर के निभाए कुछ ऐसे ही किरदार के बारे में बताने जा रहे हैं.

बर्फी

रणबीर कपूर ने इस फिल्म में मर्फी नाम के लड़के का किरदार निभाया था. जिसे दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स से खूब सराहना मिली थी. फिल्म में रणबीर के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा थीं. इस फिल्म ने ढेरों पुरस्कार हासिल किए थे. बर्फी में रणबीर ने एक दिव्यांग का किरदार अदा किया था.

रॉकस्टार 
यह फिल्म रणबीर के करियर की मील का पत्थर साबित हुई. फिल्म में जॉर्डन बने रणबीर को प्यार के खातिर जुनून की हद पार करते हुए दिखाया गया है. इस फिल्म में रणबीर एक ऐसे टूटे हुए आशिक के किरदार में नजर आते हैं जो अपने इस प्यार से मिले दर्द की बदौलत दुनिया के मशहूर गायक बन जाते हैं.

राजनीति

फिल्म राजनीति में रणबीर कपूर ने समर प्रताप सिंह का किरदार निभाया था. बड़े घर का एक ऐसा मासूम लड़का जो ना चाहते हुए भी राजनीति के दलदल में फंसता चला जाता है और फिर धीरे-धीरे वह सभी पर भारी पड़ता है. आमतौर पर इस जोनर की फिल्मों में ऐसा किरदार कम ही देखने को मिलता है लेकिन रणबीर ने अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया कि बढ़िया अदाकारी के सहारे आप किसी भी तरह की फिल्म में अपनी पहचान बना सकते हैं.

ये जवानी है दीवानी 
इस फिल्म में रणबीर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आई थी. फिल्म में उनका नाम कबीर थापर होता है जो ऐसे लड़के के किरदार में होता है जो निजी जिंदगी में मस्तमौला होता है लेकिन अपने प्रोफेशनल लाइफ में वह बहुत सीरियस होता है. फिल्म में वह अपने दोस्तों पर जान छिड़कता है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी.

संजू 

रणबीर कपूर की पिछली फिल्म संजू उनके करियर की बेस्ट फिल्म साबित हुई. इस फिल्म में वह एक्टर संजय दत्त के किरदार को निभाते नजर आए थे. इस फिल्म ने कमाई से लेकर एक्टिंग, सभी में धमाल मचाया था. अपनी आने वाली फिल्मों में रणबीर के लिए इस फिल्म के स्तर को पार पाना कतई आसान नहीं होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देहरादून से वाराणसी के लिए शनिवार से होगी हवाई सेवा शुरू, सीएम करेंगे शुभारंभ

Next Post

नवरात्र के पहले दिन कलश स्‍थापना करने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Next Post
नवरात्र के पहले दिन कलश स्‍थापना करने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नवरात्र के पहले दिन कलश स्‍थापना करने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d