दिल्ली: कल यानी बुधवार से जुलाई का महीना शुरू हो रहा है. देश में अनलॉक 2.0 की गाइडलाइंस भी जारी हो गई है. 31 जुलाई तक स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे.
मेट्रो, इंटरेनेशनल फ्लाईट, सीनेमा हॉल पर पाबंदी जारी रहेगी. वैसे लॉकडाउन में भी बैंक खुले थे और अनलॉक 2.0 में भी पहले की तरह ही खुलेंगे, लेकिन जुलाई में वीकली ऑफ, सेकेंड सैटरडे, फोर्थ सैटरडे को छोड़कर केवल एक दिन गैजेटेड छुट्टी है.
वह है बकरीद की छुट्टी. इसके अलावा राज्यों में भी कई छुट्टियां होती हैं. उस दिन भी बैंक बंद रहते हैं. कुल मिलाकर जुलाई महीने स्थरनीय, गजेटेड, साप्ताहिक अवाकश को जोड़ लें तो कुल 12 दिन बैंकों में काम बंद रहेगा.
देखें लिस्ट…
तारीख |
दिन |
अवकाश |
विवरण |
| 5 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | साप्ताहिक अवकाश |
| 8 जुलाई | बुधवार | बेहदिएखल्म (मेघालय) | स्थानीय छुट्टी |
| 11 जुलाई | शनिवार | दूसरा शनिवार | दूसरा शनिवार |
| 12 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | साप्ताहिक अवकाश |
| 13 जुलाई | सोमवार | भानु जयंती (सिक्किम) | स्थानीय छुट्टी |
| 14 जुलाई | मंगलवार | केर पूजा | स्थानीय छुट्टी |
| 17 जुलाई | शुक्रवार | यू तिरोत सिंह डे (मेघालय) | स्थानीय छुट्टी |
| 19 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | साप्ताहिक अवकाश |
| 24 जुलाई | शुक्रवार | द्रुक्पा शेची | स्थानीय छुट्टी |
| 25 जुलाई | शनिवार | चौथा शनिवार | चौथा शनिवार |
| 26 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | साप्ताहिक अवकाश |
| 31 जुलाई | शुक्रवार | बकरीद | गजटेड छुट्टी |

