New delhi:- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने एक बार फिर से लोगों के बीच डर पैदा कर दिया है. इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक आंकड़ा जारी किया है जो चौंका रही है. दरअसल मंत्रालय ने देश के 10 जिलों की लिस्ट जारी की है जहां सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित केस मिले है. इस 10 जिले में तो 8 जिले तो महाराष्ट्र से ही है.बता दें कि देश में 6,58,909 सक्रिय मामले है. मंत्रालय का यह आंकड़ा इशारा करता है कि महाराष्ट्र में ही महज 3 फरवरी से लेकर 3 अप्रैल तक में ही लगभग नौ गुणा उछाल आया.मालूम हो कि केंद्र सरकार ने बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विशेष अलर्ट किया है. केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि कोरोना गाइडलाइन्स का पालन कड़ाई से होना चाहिये. वहीं कोरोना टेस्ट बढ़ाने का भी सुझाव दिया है. अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो 90 हजार नए मामले सामने आए है. केंद्र सरकार का यह आंकड़ा बताता है कि देश के 8 राज्यों में ही 81.42 प्रतिशत नए मामले सामने आए है. इन राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश में कोरोना केस बढ़े ही है. वहीं देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1.23 करोड़ पहुंच गई है. दूसरी तरफ 714 लोगों की जान जाने के बाद अब तक कुल 1,64,110 लोगों की मौत हो गई है.

