BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें अभिनेत्री सीरत कपूर ने किस सुपरस्टार को ‘सर’ कहकर पुकारा…

by bnnbharat.com
June 3, 2020
in समाचार
जानें अभिनेत्री सीरत कपूर ने किस सुपरस्टार को ‘सर’ कहकर पुकारा…
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: कोरोना वायरस महामारी के कारण लगा हुआ लॉकडाउन धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है और कुछ ही समय में सब कुछ वापस पुरानी स्थिति पर आ जायेगा, क्योंकि लॉकडाउन के चलते सबके पास पर्याप्त समय था. अपने पुराने पलों को याद करने का और उन्हें जीने का. टॉलीवुड अभिनेत्री सीरत कपूर ने अपने शूटिंग के दिनों को याद करके साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ एक पिक्चर सोशल मीडिया में शेयर की है.

बॉलीवुड में फिल्म ‘रॉकस्टार’ से कोरिओग्राफर के रूप में अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सीरत कपूर ने अपने सोशल मीडिया में तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन के साथ एक फोटो शेयर की है.

यह फोटो वर्ष 2017 में आई फिल्म ‘राजू गारी गाधी 2’ की शूटिंग के समय का है. अभिनेत्री ने फोटो शेयर करने के साथ उस समय घटित किस्से के बारे में हमें बताया कि नागार्जुन ने शूटिंग के समय जोर देकर कहा था कि उन्हें “सर” कहकर नहीं पुकारा जाए.

सीरत कपूर ने कहा ” यह फोटो तब का है जब मैं और नागार्जुन सर ‘शिर्डी साईं’ फिल्म में किरदार को याद करते हुए आध्यात्मिकता के बारे में बात कर रहे थे, तभी नागार्जुन सर ने महसूस किया कि मैं बड़े ही ध्यान से फिल्म के सीन को देख रही हूं और तभी उन्होंने कहा कि ‘पूरा वीडियो देखने की ज्यादा जरुरत नहीं है ‘और हंसने लगे.

साथ ही वे इस कोशिश में लगे थे कि मैं उन्हें ‘सर ‘ कहकर सम्बोधित न करू. इस तरह हम शूटिंग के बाद ऑफ सेट मस्ती करते थे. एन्जॉय करते थे.”

सीरत ने इंस्टाग्राम पर थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वे नागार्जुन के साथ बैठी हुई है.

फिल्म ‘रॉकस्टार’ से कोरिओग्राफर के रूप में अपनी शुरुआत के बाद, उन्होंने टॉलीवुड में टाइगर्स (2015), कोलंबस (2015), राजू गारी गाधी 2 (2017), ओक्का कशनम (2017) और टच चेसि चुडू (2018) जैसी कई हिट तेलुगु फिल्मों में काम किया है.

अब उन्हें बहुत जल्द फिल्म “कृष्णा एंड हिज लीला” और “मां विनता गाधा विनुमा” में देखा जाएगा. दोनों ही फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन पूरा हो चुका है और मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए OTT प्लेटफार्म पर रिलीज करने का विचार किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुएं में गिरने से बच्ची की मौत

Next Post

लखनऊ : रिक्शा चालक को मारकर अधमरा किया पुलिस के जवान ने

Next Post
लखनऊ : रिक्शा चालक को मारकर अधमरा किया पुलिस के जवान ने

लखनऊ : रिक्शा चालक को मारकर अधमरा किया पुलिस के जवान ने

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d