BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जानें कौन है दीप सिद्धू ? जिस पर लग रहा हिंसा को भड़काने का आरोप

by bnnbharat.com
January 27, 2021
in समाचार
जानें कौन है दीप सिद्धू ? जिस पर लग रहा हिंसा को भड़काने का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: रिपब्लिक डे पर दिल्ली में हुई ट्रैक्टर रैली में अचानक हिंसा की घटनाएं होने लगीं. जिसके बाद दिल्ली की सड़कों पर उग्र किसानों ने खूब हंगामा किया. किसानों का एक बड़ा धड़ा इन हिंसक घटनाओं का विरोध कर रहा है और इसका आरोप कुछ चुनिंदा लोगों पर लगाया जा रहा है. ऐसे ही किसान नेताओं ने दीप सिद्धू पर किसानों को भड़काने और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है. इसके बाद दीप सिद्धू ने फेसबुक पर आकर कहा है ‘हमने प्रदर्शन के अपने लोकतांत्रिक अधिकार के तहत निशान साहिब का झंडा लाल किले पर फहराया लेकिन भारतीय झंडे को नहीं हटाया गया.’

एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव ने भी कहा है कि दीप सिद्धू और गैंगेस्टर से नेता बने लखा सिधाना ने पिछली रात सिंघु बॉर्डर पर भी किसानों को भड़काने की कोशिश की. योगेन्द्र यादव ने आगे कहा ‘इस बात की जांच होनी चाहिए कि किस प्रकार एक माइक्रोफोन के साथ दीप सिद्धू लाल किले तक पहुंच गया’. भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने भी दीप सिद्धू पर आरोप लगाते हुए कहा है ‘दीप सिद्धू ने किसानों भड़काया और उन्हें मिसगाइड किया.”

कौन है दीप सिद्धू

दीप सिद्धू का जन्म 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ, फिर उन्होंने आगे लॉ की पढ़ाई की. किंगफिशर मॉडल हंट अवार्ड जीतने से पहले वह कुछ दिन बार के सदस्य भी रहे. साल 2015 में दीप सिद्धू की पहली पंजाबी फिल्म ‘रमता जोगी’ रिलीज हुई. हालांकि उन्हें प्रसिद्धि साल 2018 में आई फिल्म जोरा दास नुम्बरिया से मिली, जिसमें उन्होंने गैंगेस्टर का रोल निभाया है.

यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि साल 2019 में एक्टर सनी देओल ने जब गुरुदासपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था, तो अपने चुनाव कैंपेन की टीम में दीप सिद्धू को भी रखा था. हालांकि लाल किले पर हुई हिंसक घटना के बाद सनी देओल ने एक ट्वीट करते हुए कहा है ‘मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू से कोई संबंध नहीं है.’

किसान आंदोलन में कैसे पहुंचा दीप सिद्धू

कुछ एक्टिविस्टों और कलाकारों ने संभु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा) पर चल रहे किसान आंदोलन को 25 सितंबर के दिन अपना समर्थन देने का निर्णय लिया. दीप सिद्धू भी उन्हीं कलाकारों में से एक थे जिन्होंने किसानों के साथ धरने पर बैठने का निर्णय लिया. इसके बाद उन्होंने स्थायी तौर पर धरना देने का निर्णय लिया. दीप सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से किसानों की समस्या को उठाने की अपील की.

इस बीच बहुत से किसानों ने दीप सिद्धू की भागीदारी का विरोध भी किया और नरेंद्र मोदी और सनी देओल के साथ दीप सिद्धू की तस्वीर के आधार पर उन्हें आरएसएस और भाजपा का एजेंट भी कहा. हालांकि दीप सिद्धू द्वारा ऐसे किसी भी आरोप को नकारा जाता रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रैक्टर मार्च हिंसा: पुलिस पर तलवार से भी हुआ था हमला, 86 पुलिसवाले जख्मी

Next Post

भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी करने का शानदार अवसर, जानिए डिटेल

Next Post
2 बैंकों पर RBI ने लगाया 6.2 करोड़ का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक में नौकरी करने का शानदार अवसर, जानिए डिटेल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d