मुंबई:- संजना आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से लेकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) तक होस्ट कर चुकी हैं. इसके अलावा वह आईपीएल के पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की एंकर भी रहीं थी. संजना ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब जीता था और फेमिना मिस इंडिया में भी हिस्सा लिया था. उन्होंने एमटीवी के रिएलिटी शो स्पिलिट्स विला से टीवी पर अपना डेब्यू किया था.

पहले कहा जा रहा था कि बुमराह साउथ की अनुपमा परमेश्वरन (Anupama Parameswaran) से शादी कर रहे हैं. इसके बाद अनुपमा की मां ने सामने आकर इन खबरों को अफवाह बताया था जिसके बाद से ही संजना गणेशन की नाम की चर्चा शुरू हो गई थी.


