मुंबई: सेलिब्रिटी के द्वारा इस्तेमाल की गई कोई भी चीज बहुत जल्द ट्रेंड हो जाती है, लेकिन अगर आप उनके द्वारा उपयोग में लाई गई किसी भी वस्तु की कीमत के बारे में बात करेंगे तो यकीनन आपके पसीने छूट जायेंगे.
जी हां, बॉलीवुड हस्तियों को उनके महंगे पसंद के लिए जाना जाता है- चाहे वह घड़ियां, जूते, बैग या कपड़े हों, यदि उनके पास महंगी कारें और भव्य बंगले नहीं हैं, तो यह अन्य सभी चीजें हैं जो आपकी उम्मीद से भी बड़े प्राइज टैग के साथ आती हैं.
यहां हम बात कर रहे है बॉलीवुड सेलिब्रिटी उर्वशी रौतेला की जिन्हें भी महेंगे चीजों का शौक है. तो आईये जानते कि हमारे पसंदीदा अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की एक्सेसरीज अलमारी कितनी महंगी है?
हम सभी जानते है कि रोजमर्रा के जीवन में धूप का चश्मा बेहत जरुरी वस्तु है. यह न केवल हमारी आंखों को सूरज की भीषण UV किरणों से बचता है, बल्कि आंखों को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ उनकी रक्षा करते हुए, हमें बीमारियों से बचता है.
बॉलीवुड दिवा उर्वशी रौतेला के पास Dolce & Gabbana ग्लिटरी सनग्लासेस है, जो कि सबसे महंगे सनग्लासेस में से एक है. यह चश्मा सूरज की किरणों के बीच समुद्र तट पर छुट्टियां बिताने के लिए एकदम सही ऑप्शन है. इस सनग्लासेस की कीमत 1 लाख रुपए है.
अगर वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उर्वशी रौतेला को आखिरी बार फिल्म पागलपंती में देखा गया था. वे इस साल दो मूवी में नजर आने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.
उनकी पहली मूवी ‘वर्जिन भानुप्रिया’ है, जिसमें उनके साथ गौतम गुलाटी और अर्चना पूरन सिंह की भी प्रमुख भूमिकाएं हैं. यह एक महिला प्रधान फिल्म है, जो कि लड़कियों के ऊपर आधारित है और दूसरी तमिल सुपरहिट फिल्म थिरुट्टू पेले 2 की हिंदी रीमेक में दिखाई देने वाली है. अभी इस फिल्म का हिंदी नाम फाइनल नहीं हुआ है.

