रांची: जिले में कुशल प्रशासन के साथ-साथ कोडरमा डीसी रमेश घोलप एक अच्छे मूर्तिकार भी हैं. इसका खुलासा उन्होंने खुद अपने फेसबुक के माध्यम से किया है.
उन्होंने अपने फेसबुक पर अपने बेटे संग मूर्ति बनाते हुए तस्वीर पोस्ट किया है. जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वे मिट्टी से गणेश की मूर्ति बना रहे हैं. मूर्ति बनाते हुए उन्होंने कहा कि ये उनका पहला प्रयास है.

