BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नए मुख्य प्रायोजक BYJU’S के नाम के साथ पहली बार खेलेगी कोहली एंड कम्पनी

by bnnbharat.com
September 15, 2019
in समाचार
नए मुख्य प्रायोजक BYJU’S के नाम के साथ पहली बार खेलेगी कोहली एंड कम्पनी

Kohli & Company will play for the first time with the name of the new main sponsor Baijuj

Share on FacebookShare on Twitter

धर्मशाला: भारतीय क्रिकेट टीम अपने नए मुख्य प्रायोजक बाइजूज का नाम अपनी जर्सी पर लेकर रविवार को पहली बार मैदान पर उतरेगी. वेस्टइंडीज दौरे तक भारतीय टीम ओप्पो के साथ खेल रहे थे. भारतीय टीम का सामना यहां के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले टी-20 मुकाबले में होगा. दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैच खेले जाने हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 25 जुलाई को शैक्षणिक तकनीक एवं ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने वाली कंपनी बाइजूज को भारतीय टीम का मुख्य प्रायोजक बनाए जाने की आधिकारिक पुष्टि की थी. इस बात का ऐलान उसी समय हो गया था कि बेंगलुरु स्थित यह कंपनी अब भारतीय टीम की जर्सी पर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो का स्थान लेगी.

बाइजूज इस साल पांच सितंबर से 31 मार्च 2022 तक भारतीय टीम की आधिकारिक प्रायोजक रहेगी. ओप्पो ने मार्च 2017 में 1079 करोड़ रुपये में पांच साल के लिए (मार्च 2022 तक) भारतीय टीम के प्रायोजक का अधिकार हासिल किया था.

ओप्पो ने हालांकि इस करार को बीच में ही खत्म कर दिया और इस बीच बीसीसीआई ने 2022 तक के लिए बाइजूज को आनबोर्ड किया.

बीते 30 साल के लिमिटेड ओवर क्रिकेट में भारत को कई मुख्य प्रायोजक मिले, जिनके नाम अपनी जर्सी के आगे के हिस्से पर लेकर यह टीम मैदान में उतरी, अभ्यास सत्र में उतरी और यहां तक की प्रेस कांफ्रेंसेज में हिस्सा लिया.

इस दौरान भारतीय टीम के साथ विल्स (जो कि लगभग एक दशक तक मुख्य प्रायोजक रहा), सहारा (यह भी करीब एक दशक तक मुख्य प्रायोजक रहा), स्टार और ओप्पो मुख्य प्रायोजक के तौर पर जुड़े रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धर्मशाला टी-20 : द. अफ्रीका के साथ भारत का पहला टी-20 मुकाबला आज

Next Post

कांग्रेस 2 अक्टूबर को करेगी पदयात्रा

Next Post
कांग्रेस 2 अक्टूबर को करेगी पदयात्रा

कांग्रेस 2 अक्टूबर को करेगी पदयात्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d