BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोहली सभी फॉर्मेट में स्मिथ पर भारी : शेन वॉर्न

by bnnbharat.com
September 25, 2019
in समाचार
कोहली सभी फॉर्मेट में स्मिथ पर भारी : शेन वॉर्न

Kohli heavy on Smith in all formats: Shane Warne

Share on FacebookShare on Twitter

स्टीव स्मिथ ने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ जारी प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में अबतक 147.25 की औसत से कुल 589 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शेन वॉर्न का भी मानना है कि टेस्ट में स्मिथ दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं. हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली सभी प्रारूपों में स्मिथ पर भारी पड़ते हैं.

स्मिथ पर सैंड पेपर विवाद में शामिल होने के कारण एक साल का बैन लगा था, लेकिन अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दमदार वापसी की है और इस प्रारूप में विराट कोहली को पछाड़ कर नंबर-1 बल्लेबाज भी बन गए हैं. वॉर्न का मानना है कि स्मिथ टेस्ट में बेस्ट हैं, लेकिन खेल के सभी प्रारूपों को देखा जाए, तो कोहली आगे नजर आते हैं और वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे.

वॉर्न ने कहा, ‘जहां तक टेस्ट क्रिकेट की बात है, तो मैं कहूंगा कि विराट और स्मिथ के बीच बेहद करीबी मुकाबला है. लेकिन अगर मुझे टेस्ट क्रिकेट में एक बल्लेबाज चुनना होगा, तो वह स्मिथ होंगे. लेकिन अगर मैं गलत हुआ तब भी मैं खुश होऊंगा, क्योंकि विराट एक दिग्गज खिलाड़ी हैं.’

वॉर्न ने कहा, ‘मुझे लगता है कि विराट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. मैं समझता हूं कि अगर मुझे सभी प्रारूपों में एक बल्लेबाज को चुनना है, तो वह विराट होगा. विव रिचर्ड्स वनडे क्रिकेट में और शायद सभी प्रारूपों में दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज थे, लेकिन विराट अब सबसे महान वनडे खिलाड़ी हैं. वह मेरे लिए विव से आगे निकल गए हैं.’

विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अबतक 68 शतक लगाए हैं और वॉन भी मानते हैं कि वह सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. वॉर्न ने कहा, ‘हां, मुझे लगता है कि सचिन के रिकॉर्ड खतरे में हैं. 708 टेस्ट विकेट होने के बाद मुझे यह सवाल पूछा गया था कि क्या मुझे लगता है कि नाथन लियोन मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा कर पाएं, क्योंकि इसका मतलब होगा कि उन्होंने लंबे समय तक अच्छा क्रिकेट खेला है. सचिन के साथ भी ऐसा ही है. मेरा मानना है कि अगर आप उनसे पूछें कि क्या वह चाहते हैं कि विराट उनके रिकॉर्ड को तोड़ दें, तो वह हां कहेंगे. यह देखना बहुत मजेदार होगा. सचिन सर्तक रहो विराट तुम्हारा रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा है.’

वॉर्न ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे और वह जिस तरह से अपना काम करते हैं उसका मैं बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मैंने सार्वजनिक रूप से भी ऐसा कहा है. मुझे लगता है कि विराट खेल के सभी रूपों में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमिताभ ने दादासाहब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर जताया आभार

Next Post

100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ छात्रा ने लगाई छलांग, मौत

Next Post
100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ छात्रा ने लगाई छलांग, मौत

100 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ छात्रा ने लगाई छलांग, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d