हजारीबाग: सदर प्रखंड स्थित भेलवारा पंचायत के कंडातरी में कोनार नदी पर साढ़े चार करोड़ की लागत से बनेगा चार स्पेन का पुल. विधायक प्रतिनिधि, विधायक मीडिया प्रतिनिधि ओर स्थानीय मुखिया ने संयुक्त रूप से किया शिलान्यास सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत भेलवारा के कंडातरी में कोनार नदी पर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना अंतर्गत स्वीकृत 4,53,67800 रुपए की लागत से 04 स्पेन का पुल निर्माण किया जाएगा. पूल की कुल लंबाई 500 मीटर और चौड़ाई करीब 16 फीट है.
सोमवार को विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, स्थानीय मुखिया वीना देवी, उप मुखिया परमेश्वर प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उक्त पूल निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर और नारियल फोड़कर आधारशिला रखी. मौके पर सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार ने बताया कि छः माह पूर्व विधायक जायसवाल भेलवारा गांव के दौरे पर आए थे. उसके बाद महज छः माह में विधायक जयसवाल ने इसे स्वीकृत कराकर धरातल पर उतारने का काम किया. विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया कि इस पूल के निर्माण से चुरचू और सदर प्रखण्ड के पौता, चंदवार, तुरांव, मरहेता, बहोरनपुर, गुरूहेत, धवैया, भेलवारा, चपवा, सलैया, डेमोटांड, बभनी, बोचो सहित करीब 32 गांव आपस में जुड़ जाएंगे. स्थानीय ग्रामीणों ने सदर विधायक मनीष जायसवाल के इस नेक पहल की जमकर प्रसंसा की साथ ही कहा कि पूल के निर्माण होने से जहां किसानों को नदी के इसपार और उसपार खेती करने में आसानी होगा, सिंचाई की सुविधा होगी वहीं आवागमन और परिवहन में भी सुगमता होगी.
मौके पर विशेषरूप से भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष चौधरी प्रसाद साहू, महामंत्री दामोदर प्रसाद, मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार साहू, मुखिया प्रतिनिधि प्रयाग तुरी, भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार दास, अनुज राणा, रवि ठाकुर, प्रताप दास, प्रकाश राणा, राजू गोप, सुरेश रविदास, मझहर अली, गोविंद राणा, पप्पू राणा, इंदर यादव, जगरनाथ ठाकुर, मकबूल अंसारी, ललिता शर्मा, रेनू देवी, अशोक दास, मस्जिद मियां, पंचम राणा, दिलीप रविदास, रवि कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला- पुरुष उपस्थित रहे.

