BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोंकणा-रणवीर ने तीन साल अलग रहने के बाद दी तलाक की अर्जी

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in समाचार
कोंकणा-रणवीर ने तीन साल अलग रहने के बाद दी तलाक की अर्जी
Share on FacebookShare on Twitter

बॉलीवुड में रिश्ता बनना और टूट जाना कोई बड़ी बात नहीं है. आये दिन ऐसी खबर सुनने को मिलती है.  इस बार फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके बॉलीवुड के दो सितारों ने अब तलाक लेने का फैसला ले लिया है. इन सितारों के नाम कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी हैं. ये दोनों बीते तीन साल से अलग रह रहे थे. जानकारी के मुताबिक इन लोगों ने तीन साल अलग रहने के बाद तलाक की अर्जी दे दी है. जल्द ही ये दोनों आधिकारिक तौर पर एक दूसरे से अलग हो जाएंगे.

इस बात का खुलासा स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में किया. रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने कानूनी तौर पर अलग होने का फैसला कर लिया है. औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं और अगले छह महीने में तलाक फाइनल हो सकता है. जानकारी के मुताबिक दोनों ने तलाक की अर्जी डालने से पहले काउंसलिंग की मदद भी ली लेकिन एक दूसरे के साथ नहीं आ पाए.

रणवीर शौरी ने साल 2014 में आई फिल्म ‘तितली’ के दौरान ही कोंकणा से अपने अलगाव की बात कबूली थी. यहां तक कि कोंकणा से अपने रिश्ते के खराब होने का जिम्मेदार उन्होंने खुद को ही ठहराया था. कोंकणा और रणवीर की शादी साल 2010 में हुई थी. इन दोनों की शादी महज पांच साल ही चली जिसके बाद दोनों अलग रहने लगे.

इन दोनों का एक छह साल का बेटा भी है. जिसका नाम हारुन है. खबरों की मानें तो बेटे की कस्टडी को लेकर दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं है इसलिए दोनों को ही इनकी कस्टडी मिली है. एक दूसरे से अलग होने के बावजूद दोनों बेटे का ख्याल रखते आ रहे हैं. इन दोनों के करीबी सूत्र ने बताया- ‘ये मित्रतापूर्ण तलाक है. बहुत दुखद है कि इनकी शादी नहीं चल पाई और अलग हो गए. ‘

कोंकणा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार ‘इंदिरा’ फिल्म से की थी. इसके बाद इन्होंने कई फिल्में की और आज बॉलीवुड का नामचीन चेहरा हैं. वहीं रणवीर शौरी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में आई फिल्म ‘एक छोटी लव स्टोरी’ से की थी. इस फिल्म के बाद उन्होंने एक के बाद एक फिल्म की और शोहरत कमाई. आखिरी बार रणवीर बड़े पर्दे पर ‘सोन चिरैया’ फिल्म में आए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री से झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा

Next Post

बेटी की मौत की जांच की मांग कर रहे पिता को पुलिसवाले ने मारी लात

Next Post
बेटी की मौत की जांच की मांग कर रहे पिता को पुलिसवाले ने मारी लात

बेटी की मौत की जांच की मांग कर रहे पिता को पुलिसवाले ने मारी लात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d