BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राशन देने से मना किया तो कोटेदार के भाई की पीट-पीटकर हत्या

by bnnbharat.com
May 6, 2020
in Uncategorized
राशन देने से मना किया तो कोटेदार के भाई की पीट-पीटकर हत्या

राशन देने से मना किया तो कोटेदार के भाई की पीट-पीटकर हत्या

Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब: पंजाब में सरकारी गल्ले की दुकान से एक परिवार को मुफ्त वाला राशन न देने पर कोटेदार के भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

घटना पंजाब के कपूरथला जिले की है. यहां एक कोटेदार के भाई ने एक होमगार्ड के परिवार को मुफ्त में राशन की पर्ची देने से मना कर दिया था. होमगार्ड का परिवार गरीबी रेखा से नीचे वाली श्रेणी में नहीं आता है, जो मुफ्त में राशन पाने के लिए जरूरी है.

इस घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. इसमें होमगार्ड के परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं. चौथा आरोपी होमगार्ड के बच्चों का दोस्त है.

पुलिस के मुताबिक यह घटना कपूरथला के लाहौरी गेट इलाके में हुई. पुलिस के मुताबिक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के मालिक विजय महाजन के भाई 55 साल के अनिल महाजन मुफ्त में राशन पाने की पर्ची बांट रहे थे. इसके तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बीपीएल परिवारों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक होमगार्ड की पत्नी ने मुफ्त के राशन के लिए पर्ची की मांग की. इस पर अनिल ने उन्हें बताया कि उनके परिवार का नाम लिस्ट में नहीं है. इस पर होमगार्ड की पत्नी उनके साथ बहस करने लगी. इस बीच उसके दो बेटे और उनका एक दोस्त भी वहां पहुंच गया. इस बहस ने अचानक ही हिंसा का रूप ले लिया. आरोपियों ने अनिल को डंडे से मारा. इससे उनकी मौत हो गई.

कपूरथला के पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि होमगार्ड की पत्नी देवो, उसके बेटों भोला और अर्जुन, उनके दोस्त नानू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले के सभी आरोपी फरार हैं.

उल्लेखनीय है कि इस समय कोरोना की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है. इससे लोगों के सामने रोजी-रोजी का संकट पैदा हो गया है. कई परिवारों को भूखे भी रहना पड़ रहा है. इसे देखते हुए सरकार ने गरीब परिवारों को तीन महीने तक मुफ्त में राशन देने की घोषणा की है. यह राशन पाने के लिए सरकार ने कुछ मानक भी तय किए हैं. हालांकि कुछ प्रदेश सरकारों ने यहां तक कहा है कि बिना राशन और आधार कार्ड वाले पात्र लोगों को भी मुफ्त में राशन दिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

12 लाख के इनामी हिजबुल कमांडर रियाज नायकू को भारतीय सेना ने घेरा

Next Post

बाल काटने से इंकार करने पर नाई की गोली मारकर हत्या

Next Post
बाल काटने से इंकार करने पर नाई की गोली मारकर हत्या

बाल काटने से इंकार करने पर नाई की गोली मारकर हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d