BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोटा के भाजपा सांसद ओम बिड़ला लोकसभा अध्यक्ष के लिए आज करेंगे नामांकन : सूत्र

by bnnbharat.com
June 18, 2019
in Uncategorized
ombirla

राजस्थान के कोटा से भाजपा सांसद ओम बिड़ला अगले लोकसभा अध्यक्ष हो सकते हैं।

Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान के कोटा से भाजपा सांसद ओम बिड़ला अगले लोकसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि ओम बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। खबर है कि बिड़ला आज अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। हालांकि, बिड़ला ने इस बात से इनकार किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे बिड़ला से जब पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं सिर्फ एक कार्यकर्ता की हैसियत से कार्यकारी अध्यक्ष से मिलने गया था। ओम बिड़ला कोटा से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। साथ में वो तीन बार विधायक भी रह चुके हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में ओम बिड़ला ने करीब पौने तीन लाख वोटों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को मात दी थी। ओम बिड़ला को आठ लाख से अधिक वोट मिले थे जबकि कांग्रेस उम्मीदवार राम नारायण मीणा 520374 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

BJP MP Om Birla on being asked if he is NDA candidate for post the of Lok Sabha Speaker, as he leaves from the residence of BJP National Working President, J P Nadda: I have no information, I had just went to meet the Working President as a ‘karyakarta’. pic.twitter.com/79L2bAUNgF

— ANI (@ANI) June 18, 2019

वहीं बिड़ला की पत्नी अमिता बिड़ला ने खुशी जाहिर की है। अमिता बिड़ला ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत गर्व और खुशी का पल है।

बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है और बुधवार को सदन में इसपर मतदान होगा। लोकसभा में एनडीए की बहुमत से साफ है कि लोकसभा अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी।

अगर आवश्यक हुआ तो इस पद के लिए चुनाव बुधवार को कराया जा सकता है। विपक्ष ने अभी इस पद के लिए किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। हालांकि मंगलवार नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।

अगर वह निर्वाचित हो गए तो लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर आठ बार सांसद रही सुमित्रा महाजन का स्थान लेंगे। आमतौर पर लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठता क्रम पर विचार किया जाता है लेकिन ऐसे भी मौके रहे हैं जब एक बार और दो बार के निर्वाचित सांसद अध्यक्ष बने हैं। मनोहर जोशी को 2002 में लोकसभा अध्यक्ष चुना गया था और तब वह पहली बार ही सांसद बने थे। उन्होंने दो बार के सांसद जीएमसी बालयोगी का स्थान लिया था जिनकी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Also Read This:-चीन में बेची जा रही हैं पाकिस्तानी महिलाएं, फिर ढकेला जाता है वेश्यावृत्ति में

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चमकी बुखार: कारण और बचाव

Next Post

TMC के विधायक सुनील सिंह 12 पार्षद समेत भाजपा में शामिल

Next Post
TMC के विधायक सुनील सिंह 12 पार्षद समेत भाजपा में शामिल

TMC के विधायक सुनील सिंह 12 पार्षद समेत भाजपा में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d