कोविड 19 से बचाव के लिए मास्क व यातायात के नियमों के पालन के लिए लोगों को किया जागरूक
रवि सिंह,
गोरखपुर: गोला कोतवाली के कोतवाल सन्तोष कुमार सिंह शुक्रवार को अपने पूरे स्टाफ के साथ गोला थाना क्षेत्र में बाइक से भ्रमण कर क्षेत्र के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने के साथ साथ यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया .
कोतवाल का बाइक काफिला समस्त एस आई व सैफ कर साथ शाम को गोला थाने से निकल कर जानीपुर चीनी मिल गोपालपुर आदि क्षेत्र का भ्रमण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए साथ ही कोविड-19 के संबंध में मास्क लगाने के साथ साथ यातायात आदि के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया.
इस अवसर पर एस आई राजेश यादव, आलोक कुमार राय, जयराम यादव, कृष्ण कांत यादव, विवेक मौर्य, विवेक चतुर्वेदी, रंजीत तिवारी, प्रभुनाथ, अनिल कुमार यादव सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे.

