BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बजाना के फेसबुक लाइव में कोविड-19 पर चर्चा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी हुए शामिल

by bnnbharat.com
May 11, 2020
in Uncategorized
बजाना के फेसबुक लाइव में कोविड-19 पर चर्चा

बजाना के फेसबुक लाइव में कोविड-19 पर चर्चा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ़ नॉर्थ अमेरिका (बजाना) की तरफ़ से फ़ेसबुक लाइव के द्वारा कोविड-19 कोरोना वायरस पर चर्चा का आयोजन किया गया. ’बजाना’ के सौजन्य से यह इस तरह का छठा सत्र था, जिसमें लाइव ऑडियंस की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गयी. इसमें अमेरिका के साथ-साथ भारत के कई अन्य राज्यों से भी दर्शकगणों ने जुड़ कर इस कार्यक्रम को अत्यन्त सफल बनाया.

’बजाना’ के प्रयास से किए जा रहे इस डेढ़ घंटे के सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा विशेष आमंत्रित थे, इनके साथ संदीप चक्रवर्ती, काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया, न्यू-यॉर्क, यूनाइटेड स्टेट्स औफ़ अमेरिका, डॉक्टर सुबीरपाल, (एम डी, रांची) तथा डॉक्टर अविनाश गुप्ता प्रेसिडेंट बजाना भी शामिल थे.

ये अधिकारी एवं डॉक्टर जो कि कोरोना राहत के लिए लगातार काम कर रहे हैं उन्होंने बजाना से मिल रहे सहयोग तथा बजाना द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों की खुले शब्दों में प्रशंसा की.

अर्जुन मुंडा ने बातचीत के क्रम में भारत सरकार की दूरदर्शिता का प्रमाण देते हुए बजाना को भारत की वर्तमान स्थिति का ब्योरा भी दिया और सरकार के भिन्न-भिन्न दृष्टिकोण से किए जा रहे निरंतर प्रयासों की जानकारी बजाना के माध्यम से सभी को दी. डॉ. संदीप ने भारी व्यस्थता के बीच समय निकाल कर बजाना से बातचीत की और उन सभी संस्थाओं को धन्यवाद दिया जो इस संकट के समय में समाज के हित में कार्य करते हुए अपना देश प्रेम और कर्तव्य निभा रहें हैं.

संदीप ने बजाना के माध्यम से यह जानकारी दी कि अमेरिका में अटके भारतीयों का पहला जत्था आज भारत के लिए रवाना हुआ, उन्होंने इस बात की ख़ुशी जतायी की जो लोग अमेरिका घूमने आए थे और सभी हवाई- विमानों के रद्द हो जाने के कारण यहां फंस गए थे वे अपने परिवार के बीच लौट पाए.

इसके साथ ही डॉक्टर सुबीर पाल और डॉक्टर अविनाश गुप्ता ने कोरोना से जुड़े लगातार आ रहे नये तथ्यों से लाइव दर्शकों को अवगत कराया.

’बजाना’ के निरंतर प्रयासों से न्यू जर्सी स्थित प्रवासी भारतीयों को भी वर्तमान में कोविड-19 से जुड़ी सभी जानकारी मिल रही है और संस्था से जुड़ कर वह भी राहत कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारी मात्रा में अफीम, डोडा व पोस्ता समेत स्कॉर्पियो बरामद, तस्कर फरार

Next Post

लगातार 3 बम धमाकों से दहला काबुल

Next Post
लगातार 3 बम धमाकों से दहला काबुल

लगातार 3 बम धमाकों से दहला काबुल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d