BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बोकारो में चलेगा कोविड-19 खोजो अभियान, डीसी ने कहा कोविड पर अंकुश के लिए जरूरी

by bnnbharat.com
July 30, 2020
in Uncategorized
बोकारो में चलेगा कोविड-19 खोजो अभियान, डीसी ने कहा कोविड पर अंकुश के लिए जरूरी

बोकारो में चलेगा कोविड-19 खोजो अभियान, डीसी ने कहा कोविड पर अंकुश के लिए जरूरी

Share on FacebookShare on Twitter

  बोकारो :  उपायुक्त राजेश सिंह के निर्देश पर 31 जुलाई 2020 से बोकारो जिला में कोविड-19 के संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिए विशेष रुप से रेंडमली जांच अभियान चलाकर कोविड-19 के संक्रमण की जांच की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि बोकारो जिला में कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों का कोविड-19 जांच कराया जाए ताकि समय रहते संक्रमित लोगों को आइसोलेट करते हुए उनका उपचार करने के बाद कोविड-19 संक्रमण के चयन को तोड़ा जा सके तभी बोकारो जिला में कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकता है। उपायुक्त ने बताया कि सिविल सर्जन बोकारो श्री अशोक कुमार पाठक तथा अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कल दिनांक 31 जुलाई 2020 से तीन दिवसीय रेंडमली जांच अभियान चलाकर लोगों की कोविड-19 संक्रमण की जांच की जाएगी।
सिविल सर्जन बोकारो अशोक कुमार पाठक ने बताया कि झारखंड में जांच का अस्तर धीमा होने के कारण अधिक से अधिक संक्रमण की जांच नहीं हो पा रही है अतः स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देश पर कल दिनांक 31 जुलाई 2020 से रेंडमली जांच अभियान स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जाएगा इस अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मी बाजार, हाट, दुकानों आदि पर जाकर रेंडमली लोगों का सैंपल कलेक्ट कर जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर तकनीक के माध्यम से लोगों का कोविड-19 संक्रमण की जांच की जाएगी।
झुग्गी झोपड़ियों से लेकर रिहायशी मकानों में रहनेवाले लोगों को भी जांच किया जाएगा
अनुमंडल पदाधिकारी चास शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि बोकारो जिला में कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु रेंडमली जांच अभियान कल से चलाया जाएगा। जांच का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 का जांच करा कर उन्हें संक्रमण से बचाना है इस दौरान झुग्गी झोपड़ियों से लेकर रिहायशी मकानों में रहनेवाले लोगों के कोविड-19 संक्रमण की जांच की जाएगी।

21 लोगो को छोड़ा गया जिला कोविड केयर सेंटर से
बोकारो में दो दिनों में कुल 21 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर जिला कोविड केयर सेंटर से अपने घरों को लौट चुके हैं। कल देर रात 8 लोग तथा आज 13 लोग को छोड़ा गया, जिसमे सभी बोकारो जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले है जिनका उम्र क्रमशः 38 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय पुरुष, 23 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय पुरुष, 51 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष, 49 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय पुरुष एवं 48 वर्षीय पुरुष शामिल है।
आज तीन और नए कोविड 19 केस की पुष्टि हुई-
आज तीन और नए कोविड 19 केस की पुष्टि हुई है। यदुवंश नगर चास का 25 वर्षीय युवक, जामगोरिया मोड़ चास का 32 वर्षीय व्यक्ति एवं प्म्स् कॉलोनी गोमिया का 45 वर्षीय व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव आया जिसके बाद तीनों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करा दिया गया है। बोकारो जिला में अब कुल 50 केस सक्रिय हैं जिनकी स्थिति सामान्य है।
सैंपलिंग में आज कुल 270 सैम्पल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजे –
सैंपलिंग में आज कुल 270 सैम्पल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजे गए जिसमे तजचबत धनबाद में 187, जतनम दंज में 50, ंदजपहमद में 23 शामिल है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वाणिज्यिक खनन की निविदा निकालने के पहले वार्ता हुई रहती, तो स्टैंड कुछ अलग होता-मुख्यमंत्री

Next Post

जमशेदपुर में तीन अपराधियों को 31 अगस्त तक किया गया जिला बदर

Next Post
जमशेदपुर में तीन अपराधियों को 31 अगस्त तक किया गया जिला बदर

जमशेदपुर में तीन अपराधियों को 31 अगस्त तक किया गया जिला बदर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d