BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 फ्रंटलाइन वॉरियर्स को दिया गया अनोखा सम्मान, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in Uncategorized
कोविड-19 फ्रंटलाइन वॉरियर्स को दिया गया अनोखा सम्मान, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: वैश्विक महामारी कोविड-19 को मात देने के लिए लड़ रहे फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स को अनोखा सम्मान दिया गया. वायु सेना के हेलीकॉप्टर से रांची के तीन कोविड-19 अस्पताल के ऊपर पुष्प वर्षा की गई. अपनी और अपने परिवार की बिना परवाह किए कोविड-19 महामारी से लड़ने में जी-जान से जुटे डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मियों, पुलिसकर्मियों, होमगार्ड और मीडिया कर्मियों को सेना ने पुष्प वर्षा कर सम्मान दिया.

रांची के तीन अस्पतालों में की गई पुष्प वर्षा

रांची के तीन कोविड-19 अस्पताल में वायु सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की गई. रिम्स, सीसीएल अस्पताल गांधीनगर और पारस एचईसी अस्पताल में फ्रंटलाइन वारियर्स के सम्मान में पुष्प वर्षा की गई. आपको बताएं कि इन सभी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है, जहां फ्रंटलाइन वॉरियर्स अपना अहम योगदान दे रहे हैं.

उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने की हौसला अफजाई

वायुसेना के हेलीकॉप्टर जब कोविड-19 अस्पताल पर फूलों की वर्षा कर रहे थे. उस वक्त रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों मीडियाकर्मियों की हौसला अफजाई किया. रे ने वायुसेना को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि वायुसेना ने जो सम्मान कोविड -19 की रोकथाम में लगे योद्धाओं (कोविड वॉरियर्स) को दिया है वह अतुलनीय है. इस सम्मान से उन सभी योद्धाओं का मनोबल बढ़ेगा. उनके अंदर ऊर्जा का संचार होगा. वह इस सम्मान से प्रेरित होकर और बेहतर तरीके से अपने काम को करेंगे ताकि कोरोना से हमारा जिला जल्द से जल्द मुक्त हो सके.

वायुसेना हेलीकॉप्टर का ये कर रहे थे संचालन

फ्रंटलाइन वॉरियर्स के सम्मान में की गई पुष्प वर्षा में कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन सुसीम सिवाच, पायलट स्क्वाडर्न लीडर निशांत गौरव और स्क्वाडर्न लीडर ए वार्ष्णेय ने भूमिका निभाई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PMCH में इलाजरत जवान को मदद पहुंचाएं: हेमंत सोरेन

Next Post

4000 कर्मियों के एरियर भुगतान की मांग को लेकर श्रम आयुक्त को लिखा गया पत्र

Next Post
4000 कर्मियों के एरियर भुगतान की मांग को लेकर श्रम आयुक्त को लिखा गया पत्र

4000 कर्मियों के एरियर भुगतान की मांग को लेकर श्रम आयुक्त को लिखा गया पत्र

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d