BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 टीकाकरण और जांच की समीक्षा

by bnnbharat.com
February 17, 2021
in Uncategorized
COVID-19 वैक्सीन कर ली है तैयार, इंसानों पर जल्द होगा ट्रायल: BAT

COVID-19 वैक्सीन कर ली है तैयार, इंसानों पर जल्द होगा ट्रायल: BAT

Share on FacebookShare on Twitter

जिन निजी अस्पतालों में मेजर पेंडिंग वहां जायेगी प्रशासन की टीम

रांची:- रांची जिला में कोविड-19 टीकाकरण और जांच की उपायुक्त  छवि रंजन ने आज को समीक्षा की. समीक्षा बैठक के दौरान अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था सह टीकाकरण के वरीय प्रभारी पदाधिकारी  लोकेश मिश्रा, टेस्टिंग टीम के वरीय प्रभारी पदाधिकारी  आसिफ एकराम, सिविल सर्जन  वीबी प्रसाद उपस्थित थे.

सबसे पहले उपायुक्त  छवि रंजन ने बैठक में रांची जिला में हेल्थ केयर वर्कर्स के टीकाकरण की प्रगति की जानकारी पदाधिकारियों से ली. विभिन्न टीकाकरण केंद्र पर कितने सेशन चल रहे हैं, कितने लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ है और कितने लाभार्थियों को टीका दिया जाना बाकी है. इसकी विस्तृत जानकारी उन्होंने सिविल सर्जन से लेते हुए कुछ पंजीकृत लाभार्थी का टीकाकरण नहीं होने का कारण भी पूछा.

बैठक में उपायुक्त  छवि रंजन ने विभिन्न निजी अस्पतालों में टीकाकरण का रिपोर्ट देने का निदेश दिया. निजी अस्पतालों द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों के उपलब्ध कराये गये डेटा बेस से अनुसार कितने लाभार्थियों का वैक्सीनेशन हुआ उपायुक्त ने इसकी जानकारी देने को कहा है. उन्होंने कहा कि डेटाबेस के अनुसार कुछ एचसीडब्ल्यू का टीकाकरण क्यों नहीं हो पाया इसकी जानकारी दें. इस संबंध में उपायुक्त ने  लोकेश मिश्रा को निजी अस्पतालों के साथ बैठक करने का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि जहां मेजर पेंडिंग है वहां जिला प्रशासन की टीम भेजें. इस टीम में एक प्रशासनिक पदाधिकारी, एक मेडिकल ऑफिसर और एक कम्यूटर ऑपरेटर होंगे. 

विभिन्न प्रखंडों में वैक्सीनेशन की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर को निरंतर फॉलोअप करने का निदेश दिया. बैठके के दौरान ही उन्होंने लापुंग बीडीओ से बात कर टीकाकरण का अपडेट लिया और आवश्यक निर्देश दिये. जिला के विभिन्न सीएचसी स्थित टीकाकरण केंद्र में फील्ड लेवल वर्कर और हेल्थ केयर वर्कर्स के टीकाकरण का बीडीओ और एमओआईसी द्वारा संयुक्त रिपोर्ट देने का निर्देश उन्होंने दिया.

पारामिलिट्री फोर्सेज के टीकाकरण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त श्री छवि रंजन ने जिला के बाहर पोस्टेड रजिस्टर्ड लाभार्थी की जानकारी मांगी. पैरामिलिट्री फोर्सेस के टीकाकरण के दर को बढ़ाए जाने को लेकर उपायुक्त ने अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची को संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया. पुलिस लाइन में वैक्सीनेशन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये. 

फील्ड लेवल वर्कर्स के टीकाकरण और दूसरे डोज की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

कोविड-19 जांच की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी श्री आसिफ एकराम को जांच बढ़ाए जाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जहां भी जांच को लेकर टीम की आवश्यकता है इसकी जानकारी सिविल सर्जन को दें, जांच टीम वहां पहुंचेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वर्ल्ड लेवल टेलेंट आईडेन्टिफिकेसन प्रोग्राम वेबिनार में शामिल हुए झारखंड के कोच

Next Post

अर्जुन मुंडा ने जलपाईगुड़ी में परिवर्तन यात्रा में जनसभा को किया संबोधित

Next Post
अर्जुन मुंडा ने जलपाईगुड़ी में परिवर्तन यात्रा में जनसभा को किया संबोधित

अर्जुन मुंडा ने जलपाईगुड़ी में परिवर्तन यात्रा में जनसभा को किया संबोधित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d