रांची:- कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु सरकार द्वारा 16 जनवरी 2021 से कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया था. पहले चरण में हेल्थ केअर वर्कर्स और दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जा रहा है. तीसरे चरण में, एक मार्च 2021 से, आयु-उपयुक्त श्रेणियों के नागरिकों और सह रुग्णताओ के साथ टीकाकरण शुरू हो रहा है.

