BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

13 स्थानों पर होगी कोविड-19 की जांच

by bnnbharat.com
September 15, 2020
in समाचार
कोरोना से ठीक होने के बाद कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं? जानें विशेषज्ञ क्या कहते हैं 
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: जिला में 16 सितंबर 2020 को कोविड-19 जांच के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा. कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को लेकर इस स्पेशल ड्राइव में जिले के 08 हज़ार से अधिक लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है. इसे लेकर आज दिनांक 15 सितंबर 2020 को मोरहाबादी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में मास टेस्टिंग ड्राइव के लिए बनाई गई टीम की ब्रीफिंग की गई.

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  लोकेश मिश्रा एवं सु समीरा एस ने स्पेशल टेस्टिंग ड्राइव के लिए बनाई गई टीमों को सैंपल कलेक्शन और मास टेस्टिंग के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  लोकेश मिश्रा ने प्रतिनियुक्त टेस्टिंग टीम, मजिस्ट्रेट एवं को-ऑर्डिनेटिंग ऑफिसर को संबोधित करते हुए कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया.

उन्होंने कहा कि टेस्टिंग के दैरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन और मास्क लगाना अनिवार्य होगा. टेस्टिंग टीम पीपीई किट, ग्लव्स इत्यादि सभी सुरक्षा के उपस्कर से लैस रहेंगे ताकि संक्रमण का खतरा न हो.

ब्रीफिंग के दौरान सभी टीमों को बताया गया कि टेस्ट कराने वाले सभी लोगों का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि अंकित करेंगे. संबंधित थाने की जानकारी जरूर लेंगे. बॉयोमेडिकल वेस्ट के डिस्पोजल को लेकर भी टीमों को निदेश दिए गए. ब्रीफिंग के दौरान एडीएम लॉ एंड आर्डर ने आरटीपीसीआर टेस्ट किस स्थिति में करना है इसे लेकर भी विस्तार से सभी टीमों को बताया.

इसके अतिरिक्त भीड़ भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में विशेष ध्यान रखने का निदेश दिया गया. साथ ही,  लोकेश ने कहा कि, “यदि किसी भी टेस्टिंग केन्द्र पर कोई भी समस्या उत्पन्न होती है, तो एसडीओ, रांची सु समीरा एस या सिटी एसपी  सौरभ को सूचित करें.

उपस्थित सभी मेडिकलकर्मियों एवं मजिस्ट्रेट को संबोधित करते हुए उन्होंने सख़्त हिदायत दी कि किट का निस्तारण सही तरीके से करेंगे. बॉयोमेडिकल वेस्ट का डिस्पोजल आईसीएमआर की गाईडलाइन के मुताबिक ही करना सुनिश्चित करेंगे.

डेटा एंट्री ऑपरेटर के माध्यम से सभी आनेवाले लोगों का रियल टाइम डेटा अपडेट किया जाएगा.

आपको बताएं कि कल संचालित किए जाने वाले स्पेशल रैपिड टेस्टिंग ड्राइव के लिए बनाई गई टीम में लैब टेक्नीशियन, एमपीडब्ल्यू, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एएनएम इत्यादि शामिल हैं.

इन जगहों पर होगी कोविड-19 की जांच

1.मोरहाबादी, रांची

2. आरएमसी स्लम्स, जगन्नाथपुर

3. रांची रेलवे स्टेशन पार्किंग(होटल, रेस्टॉरेंट, वेंडर्स के लिए)

4. बहु बाज़ार

5. डोरंडा डेली मार्केट

6. मुरी, सिल्ली.

7. बकरी बाजार स्टोर

8. कांके, सीआईपी के पास

9. दलादली चौक, रातू

10. इटकी बाज़ार

11. नारकोपि बाज़ार, बेड़ो

12. बुढ़मू बाज़ार

13. चान्हो बाजार

ब्रीफिंग के दौरान सभी वरीय पदाधिकारियों समेत सभी वरीय कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर, मजिस्ट्रेट एवं टीम के सदस्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मॉनसून सत्र की तैयारी को लेकर स्पीकर ने की सर्वदलीय बैठक

Next Post

सरकारी, गैर सरकारी, पब्लिक एवं प्राइवेट सभी के सहयोग से कोविड19 से सुरक्षित रख पाएंगेः उपायुक्त

Next Post
India Update: 24 घंटें में 56,110 मरीजों ने दी कोरोना को मात, रिकवरी रेट 70 प्रतिशत से अधिक

सरकारी, गैर सरकारी, पब्लिक एवं प्राइवेट सभी के सहयोग से कोविड19 से सुरक्षित रख पाएंगेः उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d