धनबाद:- धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह के निर्देश पर जिले में आज भी मास्क-अप कैंपेन चलाया गया.
इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमण के उचित प्रबंधन तथा इसके फैलाव को खत्म करने के लिए सभी के सहयोग से आवश्यक उपाय सुनिश्चित किया जाना अति आवश्यक है.
उन्होंने बताया कि मास्क का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु भारत सरकार, झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा बारंबार सभी नागरिकों को निर्देशित किया गया है. परंतु जिला में विगत दिनों में आमजनों के बीच भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग न करने एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने की सूचना प्राप्त हो रही है, जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ सकता है.

