BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बोकारो में पहले 170 स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को कोविड का टीका दिया गया- उपायुक्त

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
बोकारो में पहले 170 स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को कोविड का टीका दिया गया- उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो:- वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ पूरे देश में भारत सरकार के दिशा निर्देश पर वैक्सीनेशन सह टीकाकरण अभियान आज पहले दिन प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी के संबोधन के बाद आरंभ किया गया. इसी क्रम में बोकारो जिला में उपायुक्त बोकारो   राजेश सिंह नेतृत्व में बोकारो जिला के दो केंद्रों पर कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत पहले चरण के पहले दिन आरंभ की गई. बोकारो के एएनएम प्रशिक्षण केंद्र वैक्सीनेशन केंद्र पर उपायुक्त   राजेश सिंह, अपर समाहर्ता   विजय कुमार गुप्ता, निदेशक डीआरडीए  सादात अनवर, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ एन पी सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी चास श्री शशि प्रकाश सिंह की उपस्थिति में टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई. टीकाकरण के दौरान सदर अस्पताल में पहला टीका सदर अस्पताल की सफाई मित्र श्रीमती अनु देवी तथा दूसरा टीका स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीता सिन्हा को दिया गया. कोविड टीकाकरण के पश्चात उपायुक्त ने कर्मचारियों से बात चीत कर उनका हालचाल पूछा व पहले दिन टीका लगवाने की बधाई भी दी.पदाधिकारियों की उपस्थिति में टीका लेने आए लोगों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सहजता के साथ टीका लिया. पहले चरण के पहले दिन टीकाकरण अभियान के दौरान सदर अस्पताल वैक्सीनेशन सेंटर पर कुल 90 लोगों को टीका दिया गया. इसमें 38 आंगनबाड़ी सेविका तथा 52 सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी थे. वहीं चंदनक्यारी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर उप विकास आयुक्त  जय किशोर प्रसाद, अंचल अधिकारी चंदनक्यारी   मनोज कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी   वेदवंती कुमारी की उपस्थिति में पहला टीका सफाई मित्र श्री मुकेश कुमार भगत तथा दूसरा टीका प्रभारी चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनक्यारी डॉक्टर श्रीनाथ को दिया गया. चंदनक्यारी स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर कुल 80 लोगों को टीका दिया गया इनमें से 37 आंगनबाड़ी सेविका तथा 43 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनक्यारी के कर्मी शामिल थे.

उपायुक्त   राजेश सिंह के निर्देश पर टीकाकरण अभियान की निगरानी तथा निरीक्षण करने हेतु उप विकास आय    जय किशोर प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चास   शशि प्रकाश सिंह, अपर समाहर्ता   विजय कुमार गुप्ता, निदेशक डीआरडीए श्री सादात अनवर समेत जिले के सभी आला अधिकारी पहले चरण के पहले दिन टीकाकरण अभियान के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ टीकाकरण अभियान की सारी प्रक्रिया का अवलोकन तथा निरीक्षण कर रहे थे. टीकाकरण अभियान के दौरान टीकाकरण आए हेतु लोगों का हौसला अफजाई भी अधिकारियों द्वारा लगातार किया जा रहा था टीका लेने के बाद वैक्सीनेशन सेंटर से बाहर निकलने वाले सभी लोगों का अधिकारियों द्वारा अभिनंदन भी किया जा रहा था.

उपायुक्त   राजेश सिंह ने पहले चरण के पहले दिन टीकाकरण अभियान के दौरान सफलतापूर्वक बोकारो जिला के दोनों वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण अभियान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों तथा जिले के पदाधिकारियों के आपसी समन्वय के कारण बोकारो जिला में आज दिनांक 16 जनवरी 2021 को टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया. पहले दिन दोनों वैक्सीनेशन सेंटर पर 100 लोगों का निबंधन टीकाकरण हेतु कराया गया था इसमें सदर अस्पताल सेंटर पर 90 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनक्यारी सेंटर पर 80 लोगों को सफलतापूर्वक टीका प्रदान किया गया. आने वाले 2 दिनों में पहले चरण का टीकाकरण अभियान समाप्त कर लिया जाएगा. आज से 28 दिन बाद दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान हेतु निबंधन कराने के बाद टीकाकरण अभियान की शुरुआत की जाएगी. पहले चरण के टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं को कोरोना वारियर्स के रूप में चिन्हित करते हुए उन्हें टीकाकरण अभियान के माध्यम से टिका दिया जा रहा है.

उपायुक्त   राजेश सिंह द्वारा एएनएम प्रशिक्षण सेंटर एवं उप विकास आयुक्त   जयकिशोर प्रसाद ने चंदनकियारी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते हुए विभिन्न तैयारियों एवं कोविड वैक्सिन देने की व्यवस्थाओं के अलावा प्रतीक्षालय, ऑब्जरवेशन रूम, सत्यापन कक्ष का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया. साथ हीं कोविड वैक्सिन को लेकर प्रतिनियुक्त चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से बात चीत करते हुए उपायुक्त ने वैक्सिन दिये जाने के दौरान सतर्कता और विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया. 

उपायुक्त   राजेश सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि जिले में दो जगहों पर कोविड वैक्सिन दिया जा रहा है. पहला एएनएम प्रशिक्षण सेंटर एवं दूसरा चंदनकियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र. इस दौरान सबसे पहले व्यक्ति वैक्सीनेशन ऑफिसर-1 के पास जाता है. वहां पर उसका सूची में नाम और आइडी चैक की जाती हैं. उसके बाद उसे वैक्सीनेशन ऑफिसर-2 के पास भेजा जाता है. जहां पर उसका नाम विभाग की कोविन एप में चेक किया जाता है और उसके नाम का मिलान किया जाता है. यहां पर वेरीफाई होने के बाद उसे वैक्सीनेशन ऑफिसर-3 के पास भेजा गया. यहां पर उसको वैक्सीन दी जाती है. वैक्सीन के बाद यहां पर ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया. जहां पर वैक्सीन देने के बाद व्यक्ति को आधा घंटा बैठाया गया, ताकि वैक्सीन के किसी प्रकार के साइड इफेक्ट का पता चल सके. कोई साइड इफेक्ट आता है तो यहां पर एईएफआई रूम की व्यवस्था की गई है. यहां पर किसी प्रकार की दिक्कत होने पर उसका उपचार किया. उसके बाद भी किसी प्रकार की परेशानी महसूस होती है तो उसे एंबुलेंस के माध्यम से सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्पेशल आरटी पीसीआर में 174, ट्रू-नाट में 32 का लिया सैंपल

Next Post

18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाया जाएगा 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह

Next Post

18 जनवरी से 17 फरवरी तक मनाया जाएगा 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d