BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वारियर्स के बाद चरणबद्ध तरीके से सभी को दिया जायेगा कोविड का टीकाः-उपायुक्त

by bnnbharat.com
December 19, 2020
in समाचार
कार्य में कोताही या अनुशासनहीनता बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाईः-उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter


देवघर:- उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखण्ड समन्वयक, विभिन्न धर्मों के गुरू, सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं लेखा लिपिक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ कोरोना संक्रमण व कोविड वैक्सिन के प्रति जागरूकता, रोकथाम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान उपयुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए वर्तमान में देवघर जिला अन्तर्गत कोरोना के संक्रमण की स्थिति व आने वाले कोविड वैक्सिन से जुड़ी तैयारियों से अवगत कराया.
ऑनलाइन बैठक के दौरन उपायुक्त द्वारा सभी को जानकारी दी गयी कि कोविड वैक्सिन आने के पश्चात सर्वप्रथम हमारे चिकित्सकों, स्वस्थ्य कर्मियों, सेविका, सहायिं व पुलिस कर्मियों को कोविड वैक्सिन का टीका दिया जायेगा. इसके पश्चात 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को कोविड का टीका दिया जायेगा. साथ हीं चरणबद्ध तरीके से जिले के एक-एक नागरिक को तय समय अनुसार कोविड का टीका दिया जायेगा. इस हेतु आवश्यक तैयारियों के साथ जिले में कोल्ड चैन मैनेजमेंट सिस्टम को दुरूस्त कर लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक वैक्सिन का स्टोरेज किया जा सके.
इसके अलावे उपायुक्त द्वारा सभी पंचायत प्रतिनिधियों व विभिन्न धर्मो के धर्मगुरुओं से अपील करते हुए कहा कि इन कार्यों के अलावा जिले के बेहतरी हेतु आप सभी का सहयोग अपेक्षित है. आप सभी अपने स्तर से भी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक करने में जिला प्रशासन की सहायता करें. साथ हीं उपायुक्त ने सभी से कोविड वैक्सिन से जुड़ी जानकारी जानकारियें से सभी अवगत करायें ताकि किसी प्रकार की अफवाह या गलत खबर न फैलाई जा सके. बैठके दौरान उन्होंने सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि अपने-अपने प्रखण्डों में कोविड वैक्सिन को लेकर की जाने वाली सभी तैयारियें को पूर्ण करें ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. साथ हीं अपने-अपने प्रखण्डों मे लोगों को जागरूक करने का कार्य करते रहें.
वीडियो कॉनफ्रेसिंग के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि कोरोनाकाल में लोगों की समस्याओं के समाधन हेतु हर सोमवार को 11ः00 बजे से टॉक टू डीसी कार्यक्रम का आयेजन किया जा रहा है. ऐसे में आप सभी मेरा आग्रह होगा कि सीएससी केन्द्र के माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं व सुझावों को मेरे समक्ष रखें, ताकि उनका निराकरण किया जा सके.
इसके अलावा उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी से अपील करते हुए कहा कि देवघर जिले में कन्या भू्रण हत्या को पूर्ण रूप से रोकने हेतु आप सभी का सहयोग आपेक्षित है. वर्तमान में देवघर जिला अन्तर्गत घटते लिंगानुपात को देखते हुए हम सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि इस घटते आंकड़े को रोका जा सके. आज के समय में अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भस्थ शिशु के ‘‘लिंग‘‘ की जांच दहेज प्रथा करने और कराने के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाना अतिआवश्यक है. गर्भवती महिला की अल्ट्रासाउंड जांच का इस्तेमाल गर्भस्थ शिशु के विकास की गतिविधियों पर नजर रखकर उसकी खामी दूर करने के लिए होना था. मगर इसका गलत इस्तेमाल कन्या भ्रूण हत्या के लिए किया जा रहा है. ऐसे में जरूरत है कि हम सभी मिलजुल कर कन्या भूण हत्या जैसी कुप्रथा को दूर करते हुए ऐसा करने वाले लोगों की जानकारी जिल प्रशसन को दें, ताकि उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके .
बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी को 17 से 19 जनवरी तक चलने वाले पल्स पोलियों अभियान का सफल बनाने में सहयोग करने की बात कही, ताकि जिले के शत प्रतिशत बच्चों को पोलिया को खुराक पिलायी जा सके. इसके अलावा उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं मुखिया को निदेशित किया कि लोगों को जागरूक करते हुए पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में सभी अपना पूर्ण योगदान दें.
इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षु आई.ए.एस संदीप मीणा, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ए.बी रॉय, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, डॉ विधु विनोद, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सी.एस.सी मैनेजर कुमार सत्यम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आरओबी के लंबित कार्यो को जल्द करे पूराः- उपायुक्त

Next Post

समाजसेवी रमेश पांडेय भाजमो में शामिल हुए, सरयू राय ने स्वागत किया

Next Post
पूर्व मंत्री सरयू राय का बड़ा आरोप पिछले 20 वर्षों में पश्चिम सिंहभूम खनन ऑफिस में हुआ करोड़ो का वारा न्यारा

समाजसेवी रमेश पांडेय भाजमो में शामिल हुए, सरयू राय ने स्वागत किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d