BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कुलदीप यादव को किया गया टी-20 टीम से बाहर, तोड़ी चुप्पी

by bnnbharat.com
September 21, 2019
in समाचार
कुलदीप यादव को किया गया टी-20 टीम से बाहर, तोड़ी चुप्पी

Kuldeep Yadav out of T20 team, broke silence

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. वह हालांकि इस बात से निराश नहीं हैं और उनका कहना है कि इससे उन्हें टेस्ट मैचों के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी. कुलदीप इस समय इंडिया-ए के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं.

कुलदीप ने कहा, ‘अगर आप लगातार टेस्ट नहीं खेलते हो तो खेल के लंबे प्रारूप को खेलना काफी मुश्किल होता है. अगर आप लगातार टेस्ट नहीं खेलते तो लय में आने में समय लगता है. जब आप सीमित ओवरों में खेलते रहते और फिर टेस्ट खेलते हो तो भी काफी मुश्किल होती है.’

चाइनामैन गेंदबाज ने कहा, ‘आपको लंबे स्पेल डालने होते हैं, अभ्यास मैच खेलने होते हैं, फील्ड कैसे लगानी है समझना होता है और देखना होता है कि विकेट कैसे लेने हैं. मेरे लिए जरूरी था कि मैं यहां इंडिया-ए से खेलूं और ज्यादा से ज्यादा ओवर करूं. अभी काफी कुछ काम करना बाकी है.’

कुलदीप भारत की टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा हैं. वह हालांकि विंडीज दौरे पर अंतिम-11 में जगह नहीं बना पाए थे. भारत को अपने घर में दक्षिण अफ्रीके के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी हैं. घर में भारत दो स्पिनरों के साथ उतर सकता है. ऐसे में कुलदीप को अंतिम-11 में मौका मिल सकता है.

कुलदीप ने कहा, ‘टीम में मेरे, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को मिलाकर तीन स्पिनर हैं. सही सयंजोन चुनना काफी मुश्किल होता है. आपको मौका भुनाने के लिए तैयार रहना पड़ता है. जाहिर सी बात है कि आपको कम मौके मिलते हैं तो आप पर दवाब रहता है.’

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजनीतिक गलियारों में मची उथल – पुथल, UP की इस विधानसभा सीट के उपचुनाव पर संदेह

Next Post

Happy birthday : 39 साल की उम्र में भी कहर ढा रही हैं बेबो

Next Post
Happy birthday : 39 साल की उम्र में भी कहर ढा रही हैं बेबो

Happy birthday : 39 साल की उम्र में भी कहर ढा रही हैं बेबो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d