गुना: गुना जिले में कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया. उन्होंने पदभार ग्रहण करने के उपरांत विभागीय जानकारियां संबंधित डिप्टी कलेक्टर से प्राप्त की.
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर शिवानी गर्ग, सोनम जैन एवं आर.बी.सिण्डोस्कर सहित तहसीलदार गुना ग्रामीण संदीप श्रीवास्तव एवं गुना शहर निर्मल सिंह राठौर मौजूद रहे.

