BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- डॉक्टरों पर फोड़ा अपने निकम्मेपन का ठीकरा

by bnnbharat.com
June 7, 2020
in Uncategorized
कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- डॉक्टरों पर फोड़ा अपने निकम्मेपन का ठीकरा

कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- डॉक्टरों पर फोड़ा अपने निकम्मेपन का ठीकरा

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली में बेड्स की कालाबाजारी और केजरीवाल सरकार की अस्पतालों को दी गई चेतावनी को लेकर हिंदी के मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी के नेता रहे कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि अपने निकम्मेपन का ठीकरा केंद्र और एमसीडी पर फोड़ते-फोड़ते थक गए तो डॉक्टरों पर ठीकरा फोड़ दिया.

कुमार विश्वास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (DMA) को संबोधित करते हुए लिखा है कि अरे आप सब डाक्टर्स बिल्कुल बुरा मत मानिए! आप बस पीड़ितों का इलाज करते रहिए प्लीज़. ज़िम्मेदारी का ठीकरा मोदी-केंद्र-MCD पर फोड़ते-फोड़ते इस बार थककर अपने निकम्मेपन का ठीकरा आप लोगों पर फोड़ दिया है बस ! चुनावों से ठीक पहले फ़िर माफी मांग लेगा! आदत है इस आज़माए हुए नुस्ख़े की.

सर गंगाराम अस्पताल के खिलाफ FIR

बता दें कि केजरीवाल सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल के खिलाफ कथित रूप से कोविड-19 (Covid19) के नियमन संबंधी मानकों का उल्लंघन करने के लिये मामला दर्ज किया गया है. दिल्ली सरकार की शिकायत पर पुलिस ने यह प्राथमिकी दर्ज की है. इसकी दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है.

अपमानित महसूस कर रहे डॉक्टर

डीएमए ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल कोरोना वायरस के मरीजों को भर्ती करने और उनका टेस्ट करने के लिए डॉक्टरों को चेतावनी दे रहे हैं और अस्पतालों को धमका रहे हैं उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं. इसके साथ ही DMA ने सर गंगाराम अस्पताल के खिलाफ दर्ज किए गए एफआईआर की भी निंदा की है. डीएमए अध्यक्ष की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस महामारी संकट के समय जो डॉक्टर अपनी जान को खतरे में डालकर पिछले 2 महीनों से बिना थके दिल्ली के लोगों की सेवा कर रहे हैं. उनके साथ जिस तरह का व्यवहार हो रहा है उससे वो अपमानित महसूस कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 1 आतंकी ढेर, इंटरनेट सेवा बंद

Next Post

बेरोजगारों के लिए वरदान बनी मनरेगा, 49 लाख से ज्यादा को मिला रोजगार

Next Post
बेरोजगारों के लिए वरदान बनी मनरेगा, 49 लाख से ज्यादा को मिला रोजगार

बेरोजगारों के लिए वरदान बनी मनरेगा, 49 लाख से ज्यादा को मिला रोजगार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d