नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में पैदा हुआ ताजा राजनीतिक संकट जारी है. मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 20 विधायकों ने भी विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है.
वहीं मध्य प्रदेश के ताजा राजनीतिक संकट पर आम आदमी पार्टी के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास ने तंज कसा था – ‘Twice A Year’। दरअसल, पिछले 2 दिन के दौरान टेलीविजन पर नेटवर्क की दिक्कत के चलते ऐसे मैसेज लगातार आ रहे थे, इसी को आधार बनाकर कुमार विश्वास ने मध्य प्रदेश के राजनीतिक हालत पर तंज कसा- ताज़ा राजनैतिक उठापटक #MadhyaPradesh को देखने के लिए टीवी खोला तो यह दिखाई दिया ! लगता है कि सूर्य और सैटेलाइट भी मध्यप्रदेश की ताजा राजनीति पर टिप्पणी कर रहे हैं. अन्य सरकारों के लिए “Twice A Year” सूचना है या चेतावनी?

