BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

येदियुरप्पा के समर्थन में उतरे कुमारस्वामी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच बढ़ी रार

by bnnbharat.com
October 28, 2019
in Uncategorized
येदियुरप्पा के समर्थन में उतरे कुमारस्वामी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच बढ़ी रार

Kumaraswamy in support of Yeddyurappa, increased rage between Congress and JDS

Share on FacebookShare on Twitter

कर्नाटक: जनता दल (सेक्युलर) नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में भाजपा सरकार को गिराने की कोशिश नहीं करेगी जैसे उसने उनकी गठबंधन सरकार को गिराया था. कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के इस कदम की तीखी आलोचना की है. विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों का समर्थन करना घातक साबित होगा.

इससे पहले, कुमारस्वामी ने रविवार को कहा था कि वह राज्य में बीएस येदियुरप्पा सरकार को नहीं गिरने देंगे और विपक्ष की मध्यावधि चुनाव कराने की मंशा को पूरा नहीं होने देंगे.

इसके जवाब में सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रति समर्पण का भाव दिखा कर जनता दल (एस) के नेता सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी ने पहले भी साम्प्रदायिक भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई थी इसलिए मैं उनके बयान से बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं.

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि मैंने कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिराने की कोई कसम नहीं खाई थी बल्कि विधानसभा उप-चुनावों में इस भाजपा को हराने के साथ इनकी सरकार गिरने का अनुमान जताया था.

उन्होंने कहा कि जिस तरह हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के चुनाव में मतदाताओं ने दल बदलने वाले विधायकों को सिरे से नकार दिया था. वही कर्नाटक के उप-चुनावों में भी होगा. यह बात पूरी तरह सच साबित होगी. कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल (एस) के विधायकों के दलबदल के बाद उप-चुनाव जरूरी है और जनता इन दोषियों को सबक जरूरी सिखाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा बांग्लादेश, 14 नवंबर से खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच

Next Post

सांसद संजय सेठ ने मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनने के लिए दिया रेडियो

Next Post
सांसद संजय सेठ ने मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनने के लिए दिया रेडियो

सांसद संजय सेठ ने मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' सुनने के लिए दिया रेडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d