BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोढ़ थे कुणाल और जेपी पटेल : सुप्रियो भट्टाचार्य

by bnnbharat.com
October 23, 2019
in समाचार
कोढ़ थे कुणाल और जेपी पटेल : सुप्रियो भट्टाचार्य

Kunal and JP Patel were leprosy Supriyo Bhattacharya

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्त सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी के दो विधायक कुणाल षाड़ंगी और जयप्रकाश पटेल के भाजपा में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह दोनों पार्टी के लिए कोढ़ साबित हो चुके थे.

बुधवार को रांची में पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी अपने पुराने चाल,चरित्र और चेहरे को लेकर फिर से चुनावी खेल कर रही है.

लोकसभा चुनाव के दौरान भी अन्य दल के नेताओं को प्रलोभन देकर भारतीय जनता पार्टी ने 300 से अधिक के आंकड़े को पार किया था.

झारखंड में होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने पांच साल के काम और कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं कर पा रही है. विधानसभा चुनाव आते ही भाजपा दूसरे दलो के स्क्रैप मटेरियल को इकठ्ठा करके पहाड़ बनाने की जुगत में लग गई है.

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से निलंबित चल रहे जय प्रकाश पटेल पार्टी के लिए कोढ़ साबित हो चुके थे. झामुमो का साथ छोड़ने वाले दूसरे विधायक कुणाल षाड़ंगी को पार्टी ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी.

लेकिन भाजपा के प्रलोभन में आकर उन्होंने झामुमो का साथ छोड़ दिया. भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिस तरह का षड्यंत्र रचा जा रहा है, चुनाव के दौरान वही खेल भाजपा वालों के गले का खास बनेगा.

झामुमो भी जल्द करेगा दिवाली धमाका

संवाददाता सम्मेलन के दौरान इशारों-इशारों में सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो भी जल्दी दीपावली से पहले मीडिया को बड़ा खबर देने वाली है. हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि किस दल के कितने नेता जेएमएम के संपर्क में है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली के विकास मॉडल के आधार पर चुनाव में उतरेगी आम आदमी पार्टी : जयशंकर

Next Post

इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर युवक कर रहा युवती को ब्लैकमेल

Next Post
इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर युवक कर रहा युवती को ब्लैकमेल

इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर युवक कर रहा युवती को ब्लैकमेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d