रांची : लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में झारखंड के साहेबगंज जिला के डिहारी गांव के रहने वाले कुंदन कांत ओझा भी शहीद हो गए. उनके शहीद होने की खबर के साथ ही उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. गौरतलब है कि बीती रात गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों की हिंसक झड़प हो गयी थी. इसमें भारतीय सेना के एक अफसर सहित दो जवान शहीद हो गये. चीनी सैनिकों के भी मरने की खबर है. बताया जाता है कि पिछले 40 सालों में भारत और चीन के बीच पहली बार इस तरह की हिंसक घटना घटी है. दोनों ही पक्षों के बीच वार्ता जारी है.

