BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कुर्मी समाज ने धनबाद सांसद व विधायक का किया पुतला दहन

by bnnbharat.com
August 21, 2020
in समाचार
कुर्मी समाज ने धनबाद सांसद व विधायक का किया पुतला दहन
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: चतरा जिले के कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित मोहनपुर चौक पर कल शाम कुर्मी समाज ने धनबाद सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिंहा का पुतला फूंका. राज्य सरकार द्वारा पीएमसीएच धनबाद का नाम बदलकर शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय किए जाने के बाद सांसद और विधायक द्वारा विरोध जताने से नाराज समाज के लोगों ने सांसद और विधायक का पुतला दहन किया.

इस दौरान मौके पर उपस्थित समाज की महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने सांसद व विधायक मुर्दाबाद, अपना विरोध वापस लो व कुर्मी समाज से माफी मांगो के नारे लगाए. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पीएमसीएच धनबाद का नामकरण राज्य सरकार द्वारा शहीदों के सम्मान में शहीद निर्मल महतो के नाम पर किया गया है. लेकिन धनबाद के सांसद और विधायक द्वारा नामकरण का विरोध करना तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करना ना सिर्फ झारखंडवासियों का अपमान है बल्कि शहीदों के सम्मान पर कुठाराघात भी है.

कुर्मी समाज के जिला प्रवक्ता ने कहा कि शहीद के प्रति इस तरह के विरोध में बयान नेताओं की ओछी मानसिकता को दर्शाता है. कहा है कि जब तक सांसद और विधायक अपना बयान वापस लेते हुए समाज से माफी नहीं मांगते हैं तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

900 किग्रा डोडा के साथ पांच लोग गिरफ्तार

Next Post

नाबालिग की बेरहमी से पिटाई, 10 के विरुद्ध एफआईआर, 5 गिरफ्तार

Next Post
44 साल के कोरोना पॉजीटिव पुरुष मरीज का यौन उत्पीड़न, FIR दर्ज

नाबालिग की बेरहमी से पिटाई, 10 के विरुद्ध एफआईआर, 5 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d