BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मंजूरी, सभी के लिए खुले स्‍पेस एसेट

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in Uncategorized
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मंजूरी, सभी के लिए खुले स्‍पेस एसेट

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मंजूरी, सभी के लिए खुले स्‍पेस एसेट

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए हैं. इनमें उत्तर प्रदेश के कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने की मंजूरी दी गई है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि इस कदम से बौद्ध धर्म के विदेशों में रहने वाले अनुयायियों को कुशीनगर आने में आसानी होगी. बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि ओबीसी कमिशन अब इस बात का भी ध्यान रखेगा कि स्पेलिंग मिस्टेक की वजह से किसी जाति के लोगों को आरक्षण के लाभ से वंचित न होना पड़े. कमिशन इसकी रिपोर्ट जनवरी 2021 तक दे सकता है.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने अन्य पिछड़ा वर्ग के भीतर उप-वर्गीकरण के मसले की जांच के लिए गठित आयोग का कार्यकाल और छह महीने यानी 31.1.2021 तक बढ़ाने की मंजूरी दी है. जावड़ेकर ने कहा कि हमारे देश में 1482 अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक और 58 मल्टी स्टेट बैंक हैं. इन बैंकों को तुरंत प्रभाव से RBI के सीधे सुपरविजन पॉवर में लाने का एक अध्यादेश पारित किया गया है. RBI की शक्ति अब शेड्यूल के साथ-साथ को-ऑपरेटिव बैंकों पर भी लागू होगी. यह कदम बैंकों में 8.6 करोड़ से अधिक जमाकर्ताओं को आश्वासन देगा कि उनकी राशि 4.84 लाख करोड़ रुपये तक सुरक्षित रहेगी.

जावड़ेकर ने बताया कि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बहुत बड़ा सुधार किया है. सरकार ने स्‍पेस एसेट को सभी के उपयोग के लिए खोला है. पशुधन विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इससे दूध का उत्पादन भी बढ़ेगा और लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने फर्जी शिक्षिका को किया गिरफ्तार

Next Post

फायरिंग में मारे गए विकेश की पत्नी को सरकारी नौकरी और आवास दें सरकार: कांग्रेस

Next Post
फायरिंग में मारे गए विकेश की पत्नी को सरकारी नौकरी और आवास दें सरकार: कांग्रेस

फायरिंग में मारे गए विकेश की पत्नी को सरकारी नौकरी और आवास दें सरकार: कांग्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d