बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अब तक नहीं हुआ है, ऐसे में महागठबंधन एक मसला बना हुआ है. महागठबंधन में सीटों का पेंच अब तक फंसा हुआ है. जीतन राम मांझी के अलग होने के बाद अब आरएलएसपी के चीफ उपेंद्र कुशवाहा भी अलग- थलग नज़र आ रहे हैं.
इस बीच आज कुशवाहा ने राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की आपातकालीन संयुक्त बैठक बुलायी है. दरअसल, कुशवाहा को जो सीटें दी जा रही है, उनसे वह संतुष्ट नहीं नज़र आ रहे हैं. इस बैठक में कुशवाहा पार्टी पदाधिकारियों को महागठबंधन में सीटों को लेकर अब तक हुई बातचीत की जानकारी देंगे. इसके बाद पार्टी की जो राय सामने आयेगी, उसके हिसाब से कुशवाहा यह विचार करेंगे कि महागठबंधन में उन्हें रहना है या नहीं.
