नई शिक्षा नीति 2020 के तहत कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की अब उम्र 6 साल पूरा होनी चाहिए. पहले यह उम्र की बाध्यता 5 साल थी. इसी आधार पर केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पहली कक्षा के एडमिशन में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए एडमिशन की न्यूनतम उम्र 1 साल बढ़ा दी है अर्थात 1 मार्च 2022 तक 6 वर्ष पूरा करने वाले छात्र ही पहली कक्षा में एडमिशन करा सकते हैं. केंद्रीय विद्यालय में सत्र 2022-23 में एडमिशन के लिए सुचना जारी कर दी है. एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 फरवरी 2022 से शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी 21 मार्च 2022 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है. इसके लिए अभिभावक को केंद्रीय विद्यालय संगठन KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके अलावा मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा. कक्षा 1 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की पहली लिस्ट 25 मार्च को जारी की जाएगी. वहीं 1 अप्रैल 2022 को दूसरी एवं 8 अप्रैल को तीसरी सूची जारी की जाएगी.

