BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

KVS कर रहा है लाइव क्लासेस शुरू, 17 मई तक का पूरा शेड्यूल जारी

by bnnbharat.com
May 7, 2020
in समाचार
KVS कर रहा है लाइव क्लासेस शुरू, 17 मई तक का पूरा शेड्यूल जारी

KVS कर रहा है लाइव क्लासेस शुरू, 17 मई तक का पूरा शेड्यूल जारी

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) लाइव क्लासेस शुरू कर रहा है. ये क्लासेस टीवी पर लाइव प्रोग्राम के जरिए ली जाएंगी. बता दें कि इसके लिए केवीएस ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (NIOS) के साथ मिलकर 17 मई तक का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है. आप पूरा शेड्यूल यहां देख सकते हैं.

बता दें कि कोई भी स्टूडेंट इन क्लासेस का फायदा उठा सकता है. ये लाइव क्लास / प्रोग्राम आपको स्वयं प्रभा चैनल (Swayam Prabha Channel) पर देख पाएंगे. इसमें सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी क्लासेस के सब्जेक्ट्स व टॉपिक्स की पढ़ाई कराई जाएगी.

यहां ऊपर दिए गए लाइव टीवी प्रोग्राम शेड्यूल में बताया गया है कि किस टॉपिक पर / सब्जेक्ट की पढ़ाई कब कराई जाएगी. बता दें कि 7 मई से लेकर 17 मई तक का पूरा शेड्यूल यहां दिया गया है. साथ ही दिए गए ट्वीट से आप विस्तृत शेड्यूल देखकर अपना टाइम टेबल बना सकते हैं.

बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते बड़ी संख्या में छात्र ऑनलाइन नहीं जुड़ पा रहे हैं. हालांकि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने दावा कि था कि उनकी रीच सात लाख से ज्यादा स्टूडेंट तक हो गई है. लेकिन केंद्रीय विद्यालय में 10 लाख से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं. रिमोट एरिया में उन तक पहुंच नहीं हो पा रही है.

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) द्वारा अपने स्वयंप्रभा पोर्टल पर 7 अप्रैल 2020 से शुरू सेकंड्री और सीनियर सेकंड्री कक्षाओं हेतु रिकॉर्डेड और लाइव कार्यक्रमों का ब्यौरा के.वि.सं. ने अपने समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ साझा कि‍या था.

के.वि.सं. ने अपने कुछ चुनिंदा शिक्षकों को एनआईओएस द्वारा स्वयंप्रभा पोर्टल पर संचालित पाठ्यक्रमों हेतु लाइव सत्रों के लिए नामित किया है, ताकि वे स्काइप और लाइव वेब-चैट के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान कर सकें. नामित शिक्षकों का ब्यौरा समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ साझा किया गया है.

इन संसाधनों का कर रहे प्रयोग

एनआईओएस और एनसीईआरटी विषयों को ऑनलाइन पढ़ाने के साथ-साथ टीवी पर भी इसे टेलीकास्ट कर रहे हैं. यहां देखें

1. मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (मूक): सेकंड्री और सीनियर सेकंड्री स्तर के सभी प्रमुख विषयों में एनआईओएस के पाठ्यक्रम मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स पर उपलब्ध हैं, देखें ये लिंक

2. फ्री टू एयर डीटीएच चैनलः डीटीएच चैनल नंबर 27 (पाणिनि)

https://www.swayamprabha.gov.in/index.php/program/current/27 (सेकंड्री)

डीटीएच चैनल नंबर 28 (शारदा)

https://www.swayamprabha.gov.in/index.php/channel_profile/profile/28 (सीनियर सेकंड्री)

3. यूट्यूब चैनलः

https://www.youtube.com/channel/UC1we0IrHSKyC7f30wE50_hQ (सेकंड्री)

https://www.youtube.com/channel/UC6R9rI-1iEsPCPmvzlunKDg (सीनियर सेकंड्री)

4. किशोर मंचः कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए स्वयंप्रभा के चैनल नंबर 31 के तहत एनसीईआरटी का 24X7 डीटीएच टीवी चैनल

इसके अलावा विभिन्न मंचों पर जैसे NROER, DIKSHA, SWAYAM PRABHA, NPTEL , e-pathshaala इत्यादि पर भी निशुल्क ई-संसाधन भी उपलब्ध हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दर्दनाक: 15 घंटो के अंदर देश में 3 अलग-अलग बड़ी दुर्घटना हुई, 8 की मौत, 28 गंभीर

Next Post

कई खिलाड़ी मानसिक परेशानी को बताने से हिचकिचाते हैं: MS धोनी

Next Post
कई खिलाड़ी मानसिक परेशानी को बताने से हिचकिचाते हैं: MS धोनी

कई खिलाड़ी मानसिक परेशानी को बताने से हिचकिचाते हैं: MS धोनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d