BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रम विभाग: आठ वर्ष में 226 रोजगार मेला, 45 हजार को मिली नौकरी

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
श्रम विभाग: आठ वर्ष में 226 रोजगार मेला, 45 हजार को मिली नौकरी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य में बेरोजगारों का आंकड़ा कम करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और करती आ रही है. हर वर्ष विभागवार रोजगार मेले लगाये जाते रहे हैं. वहीं, श्रम विभाग ने भी अपने स्तर से जिलावार रोजगार मेला आयोजित किया है. श्रम विभाग ने आठ वर्ष में पूरे राज्यभर में 226 रोजगार मेले का आयोजन किया.

इस आयोजन में लाखों बेरोजगार युवाओं ने आवेदन दिया और नौकरी भी पायी. इस रोजगार मेले के तहत राज्य के लगभग 45 हजार युवाओं ने नौकरी पायी. इन युवाओं को अपने शैक्षणिक स्तर के अनुरूप नौकरी मिली. रोजगार मेला में देश की कई दिग्गज कंपनियां आयीं और स्किल के आधार पर युवाओं का चयन किया. सबसे अधिक 39 रोजगार मेला वर्ष 2013-14 में लगाये गये थे. इसके तहत 1944 युवाओं को नौकरी मिली. वहीं, वर्ष 2017-18 में 24 रोजगार मेले का आयोजन किया गया. लेकिन, इस मेला में सबसे अधिक 17293 युवाओं ने नौकरी पायी.

नक्सल प्रभावित इलाकों में भी लगा मेला:

श्रम विभाग की ओर से वर्ष 2018-19 में राज्य के वैसे इलाकों में रोजगार मेला लगाया, जो नक्सल प्रभावित था. राज्य के 14 जिलों में मेला का आयोजन हुआ. जहां काफी भीड़ हुई. यहां करीब 14 मेले लगाये गये. लगभग 3351 युवाओं ने हिस्सा लिया. इनमें 1594 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया. इनमें 449 युवाओं ने काम करना शुरू कर दिया. जबकि, 230 युवाओं ने नौकरी छोड़ दी.

शहीद ग्राम विकास योजना के तहत भी लगा था रोजगार मेला:

श्रम विभाग ने शहीद ग्राम विकास योजना के तहत भी रोजगार मेला का आयोजन किया. यह मेला राज्य के चार जिलों खूंटी, सरायकेला, रांची व जमशेदपुर में लगाया गया था. इस मेले के जरिये 953 युवाओं का चयन किया गया. इनमें में 408 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. इनमें 65 लोगों ने नौकरी छोड़ दी. वहीं, 80 लोग नौकरी कर रहे हैं.

नौकरी पाने वालों से संबंधित आंकड़े इस प्रकार हैं:


वर्षकितने कैंप लगेकितनों को मिली नौकरी
   
2011-12272880
2012-2013273061
2013-2014391944
2014-2015321861
2015-2016272927
2016-2017322338
2017-20182417293
2018-2019143351

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिसंबर में मॉडर्ना के कोरोना टीके को मिल सकती है मंजूरी

Next Post

79 की हुई पद्मश्री हेलन, जानें कुछ खास…

Next Post
79 की हुई पद्मश्री हेलन, जानें कुछ खास…

79 की हुई पद्मश्री हेलन, जानें कुछ खास...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d